Asian Games Team India Semi Final: एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया के सेमीफाइनल मैच का ऐलान हो गया है. भारत का अफगानिस्तान के खिलाफ महत्वपूर्ण क्वार्टरफाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. इसके बाद भारत को बेहतर ICC T20I रैंकिंग होने के कारण सीधे सेमीफाइनल में जगह मिल गई थी. अब जाकर उनके विरोधी का भी खुलासा हो गया है. टीम इंडिया की भिड़ंत दो दिन बाद पूर्व T20 वर्ल्ड कप विजेता श्रीलंका से होगी. श्रीलंकाई टीम भी क्वार्टरफाइनल खेले बिना ही सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही.
भारत-श्रीलंका के बीच मैच हुआ कंफर्म
भारत को क्वार्टरफाइनल रद्द होने के बाद सेमीफाइनल में जगह मिल गई थी. उनके विरोधी का खुलासा 29 सितंबर यानी आज होना था. श्रीलंका और नेपाल के बीच क्वार्टरफाइनल मैच होना था. हालांकि, बारिश के कारण यह मुकाबला नहीं खेला जा सका. इस मुकाबले में टॉस नहीं हुआ और बिना एक भी गेंद फेंके इस मैच को रद्द करने का फैसला किया गया. ICC T20I रैंकिंग में श्रीलंकाई टीम, नेपाल के मुकाबले आगे है. इसी वजह से उन्हें सीधे सेमीफाइनल में जगह मिल गई.
नेपाल ने ग्रुप स्टेज में अच्छा प्रदर्शन किया था और वह श्रीलंका के लिए खतरा बन सकता था. हालांकि, खराब मौसम के कारण उनका एशियन गेम्स के क्रिकेट इवेंट से सफर खत्म हो गया है. अब भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. 1 अक्टूबर को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में यह मुकाबला खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026 LIVE: आज भारत का अर्धशतक होगा पूरा? एथलेटिक्स में खिलाड़ियों की मेडल पर नजरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs SL मैच?
भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होगा. 9:30 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे. एशियन गेम्स के क्वार्टरफाइनल मैचों का मजा बारिश ने किरकिरा कर दिया है. उम्मीद है कि सेमीफाइनल मैच में बारिश न हो और फैंस को जबरदस्त एक्शन देखने को मिले. श्रीलंका को हराकर टीम इंडिया एशियन गेम्स 2026 में फिर से मेडल पक्का करना चाहेगी.
भारत और श्रीलंका का स्क्वाड
टीम इंडिया का स्क्वाड: संजू सैमसन (wk), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, वैभव सूर्यवंशी, विप्रज निगम.
श्रीलंका का स्क्वाड: सहान अराचिगे (c), एशेन बंडारा, लसिथ क्रूसपुले, सोहन डी लिवरा, निरोशन डिकवेला (wk), बिनुरा फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, थारिंडु रत्नायके, दुशान हेमंथा, सिनेथ जयवर्धने, चमिका करुणारत्ने, गरुका संकेथ, वानुजा सहन, नुवान तुषारा, विजयकांत व्यासकांत.
ये भी पढ़ें:- ‘मेरा लक्ष्य 2027 वनडे वर्ल्ड कप जीतना है’, वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाने के बाद विराट कोहली ने भरी हुंकार
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
36 mins agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
8 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
9 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
9 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
10 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
11 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
12 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
12 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines