Asian Games Match Timing Changed: आईची नागोया में एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट मैचों का आयोजन किया जाने वाला है. टीम इंडिया ने इस बड़ी प्रतियोगिता के लिए अपनी मुख्य टीम भेजने का फैसला कर लिया है. भारत की महिला और पुरुष टीम टूर्नामेंट जीतने की प्रबल दावेदार नजर आ रही हैं. अब एशियन गेम्स के शेड्यूल में बड़ा बदलाव हुआ है. भारतीय पुरुष टीम के कुछ मैच अब आधे घंटे पहले शुरू होंगे. आइए एशियन गेम्स में टीम इंडिया के मैचों की नई टाइमिंग पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि इसे लाइव कैसे देखा जा सकता है.
कैसा है एशियन गेम्स में टीम इंडिया का शेड्यूल?
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय मेंस टीम का पहला मैच 28 सितंबर को होगा. उन्हें सीधे क्वार्टरफाइनल में जगह मिली है और उनकी भिड़ंत ग्रुप स्टेज की विजेता टीम से होगी. टाइम जोन के अनुसार जापान, भारत से 3:30 घंटे आगे है. भारत का मैच जापान के समयानुसार दोपहर 2:00 बजे (भारत में सुबह 10:30 बजे) शुरू होने वाला था. हालांकि, अब यह मैच आधे घंटे पहले शुरू होगा. इसका अर्थ है कि भारत में यह मैच अब सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगा.
एशियन गेम्स के दौरान जापान के समयानुसार दोपहर में होने वाले मैच आधे घंटे पहले शुरू होंगे. सुबह होने वाले मैचों की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं होगा. भारतीय टीम सेमीफाइनल और गोल्ड मेडल मैच खेलने की बड़ी दावेदार नजर आ रही है. मेंस टीम का शेड्यूल कुछ इस प्रकार है:
- 28 सितंबर 2026: भारत vs TBC (भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे)
- 1 अक्टूबर 2026: सेमीफाइनल 2 (भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे)
- 3 अक्टूबर 2026: ब्रॉन्ज मेडल मैच (भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे)
- 3 अक्टूबर 2026: गोल्ड मेडल मैच (भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे)
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: पहले T20I मैच पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, नई दिल्ली के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
वुमेंस टीम के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं
एशियन गेम्स 2026 में मेंस टीम के मैचों के समय में बदलाव हुआ है. हालांकि, महिला टीम के मैचों के समय में कोई बदलाव नहीं होगा. उनके मैच निर्धारित भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे ही शुरू होंगे. वुमेंस टीम का शेड्यूल कुछ इस प्रकार है:
- 18 सितंबर 2026: भारत vs जापान (भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे)
- 20 सितंबर 2026: सेमीफाइनल 2 (भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे)
- 22 सितंबर 2026: ब्रॉन्ज मेडल मैच (भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे)
- 22 सितंबर 2026: गोल्ड मेडल मैच (भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे)
कहां देख पाएंगे एशियन गेम्स के मैच?
एशियन गेम्स 2026 का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. 19 सितंबर से शुरू हो रहे इस इवेंट का आनंद फैंस सोनी लिव ऐप या वेबसाइट पर ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: आज होगा वैभव सूर्यवंशी का भारत में T20I ‘डेब्यू’, अफगानिस्तान के खिलाफ मैच क्यों है खास?
संबंधित खबरें
WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
25 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
36 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
40 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines