हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एशियन गेम्स 2026 में शेफाली वर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक, छक्कों के मामले में भी बनाया महारिकॉर्ड

Shafali Verma Century: एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में शेफाली वर्मा ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ जोरदार शतक जड़ा और छक्कों के मामले में इतिहास रच दिया.

विज्ञापन
शेफाली वर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक (Image: PTI)

Shafali Verma Century: एशियन गेम्स 2026 में भारत की ओपनर शेफाली वर्मा ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया. बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में शेफाली ने शुरुआत से ही बड़े-बड़े शॉट लगाने शुरू किए और पारी की आखिरी गेंद पर शतक जड़ दिया. अपनी इस पारी में उन्होंने छक्कों के मामले में भी महारिकॉर्ड अपने नाम किया. वर्मा की बेहतरीन बल्लेबाजी के चलते ही टीम इंडिया 195 रनों के बड़े स्कोर पर पहुंच पाई.

शेफाली वर्मा ने जड़ा शानदार शतक

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दी. उनके बीच 72 रन की साझेदारी देखने को मिली. स्मृति 37 रन की पारी खेलकर आउट हो गईं लेकिन शेफाली वर्मा ने रन बनाना जारी रखा. उन्हें हरमनप्रीत कौर का पूरी तरह से साथ मिला. पारी की आखिरी गेंद पर शेफाली ने एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया.

शेफाली ने 49 गेंदों में 100 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने 204.08 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, जिसमें 3 चौके और 9 छक्के जड़े. उनकी इस पारी के चलते भारतीय टीम ने पहली पारी में 195 रन बना डाले.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- एशियन गेम्स 2026 में शेफाली वर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक, छक्कों के मामले में भी बनाया महारिकॉर्ड

छक्कों के मामले में रचा इतिहास

शेफाली वर्मा ने अपनी इस पारी में 9 छक्के जड़े और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया. वह भारत के लिए T20I इतिहास में 100 छक्के जड़ने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी बन गईं. इसके अलावा उन्होंने स्मृति मंधाना को पीछे छोड़ दिया और T20I में भारत के लिए सबसे अधिक छक्के लगाने वाली खिलाड़ी बन गईं. मंधाना ने अपने T20I करियर में 100 छक्के लगाए हैं, वहीं शेफाली 104 छक्कों के साथ नंबर 1 पर आ गई हैं. उन्होंने यह महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

विज्ञापन

धमाकेदार अंदाज में सेलिब्रेट किया पहला शतक

शेफाली वर्मा ने 2019 में अपना T20I डेब्यू किया था. उन्होंने 7 साल के इंतजार के बाद आखिरकार अपने T20I करियर का पहला शतक जड़ा है. इससे पहले उन्होंने कई बड़ी पारियां खेलीं. 21 अर्धशतक जड़ने के बाद शेफाली ने पहला शतक लगाया. 49 गेंदों में खेली अपनी इस धमाकेदार पारी का वर्मा ने शानदार सेलिब्रेशन से जश्न मनाया. उन्होंने हेलमेट निकालकर सेलिब्रेट किया और भारती फूलमाली ने उन्हें गले लगाया. भारतीय महिला टीम की सभी सदस्यों ने खड़े होकर शेफाली की इस शानदार पारी के लिए तालियां बजाईं और उनका अभिवादन किया. फैंस ने भी वर्मा की इस पारी की खूब तारीफ की.

ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026: सेमीफाइनल में पाकिस्तान की हार, श्रीलंका की महिला टीम ने फाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola