हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asian Games 2026: एक भी गेंद नहीं खेली, फिर पाकिस्तान को कैसे मिली सेमीफाइनल में जगह? जानें क्या है नियम

Pakistan Entered Semifinal: एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान का क्वार्टरफाइनल मैच हांगकांग से होना था. हालांकि, बिना एक भी गेंद खेले, उन्हें सेमीफाइनल में जगह मिल गई है. आइए क्वालिफिकेशन के नियमों पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन
बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंच गई पाकिस्तान टीम (Image: ANI)

Pakistan Entered Semifinal: एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट इवेंट में टीम इंडिया का पहला मैच अफगानिस्तान से होगा. अपनी ICC रैंकिंग के दम पर भारत ने सीधे क्वार्टरफाइनल का टिकट कटाया. भारत के अलावा पाकिस्तान को भी सीधे क्वार्टरफाइनल में जगह मिल गई थी. क्वार्टरफाइनल में उनकी भिड़ंत हांगकांग, चीन से होने वाली थी. हालांकि, इस मुकाबले में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी, क्योंकि बारिश का दखल हुआ और मैच रद्द हो गया. पाकिस्तान को एक भी गेंद खेलने बिना सेमीफाइनल में जगह मिल गई. एशियन गेम्स के नियमों के चलते पाकिस्तान को अगले राउंड में जगह मिल गई.

बारिश के कारण रद्द हो गया पहला क्वार्टरफाइनल

हांगकांग ने ग्रुप स्टेज के अपने मैच जीतकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई थी. 28 सितंबर यानी आज उनका मुकाबला पाकिस्तान से होने वाला था. हालांकि, बारिश के कारण यह मैच समय पर शुरू नहीं हो पाया और टॉस भी देखने को नहीं मिला. मैच रेफरी ने काफी समय तक इंतजार किया, लेकिन परिस्थितियां खेलने लायक नहीं बन पाईं. इसी वजह से एक भी गेंद खेले बिना मैच को रद्द कर दिया गया. तेज बारिश के कारण मैदान खेलने लायक नहीं था, जिस वजह से अंपायर्स ने जोखिम नहीं उठाया. पाकिस्तान को सीधे सेमीफाइनल में जगह मिल गई.

किन नियमों के चलते पाकिस्तान की सेमीफाइनल में हुई एंट्री?

एशियन गेम्स के नियमों के अनुसार नॉकआउट मैचों में बेहतर रैंकिंग वाली टीम को अगले राउंड में जगह मिल जाती है. पाकिस्तान की ICC T20I रैंकिंग हांगकांग, चीन के मुकाबले बहुत ज्यादा है. इसी वजह से पाकिस्तान क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल में जगह मिल गई, वहीं हांगकांग, चीन का सफर खत्म हो गया है. उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिल पाया, जो निराशाजनक है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs WI: विराट कोहली की धमाकेदार पारी के बाद ट्रोल हुए हेड कोच गौतम गंभीर, रिएक्शन के फोटो हुए वायरल

कब होगा पाकिस्तान का सेमीफाइनल मैच?

अपनी ICC रैंकिंग के जरिए पर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पाकिस्तान टीम का एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट इवेंट में अगला मैच 1 अक्टूबर को होगा. निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में यह सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. अभी उनका विरोधी तय नहीं हुआ है. हालांकि, जल्द ही इसका खुलासा हो सकता है.

विज्ञापन

भारत vs अफगानिस्तान मैच में भी बारिश का खतरा

भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच होने जा रहा है. यह मुकाबला भी कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा. बता दें कि भारत-अफगानिस्तान मैच के दौरान बारिश की संभावना बहुत अधिक है. जापान में क्रिकेट के मैदानों पर ड्रेनेज की सुविधा उतनी अच्छी नहीं है, जिस वजह से ग्राउंड को जल्दी सुखाना भी मुश्किल है. ऐसे में बहुत अधिक संभावना है कि भारत-अफगानिस्तान के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हो जाए.

ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026 LIVE: टीम इंडिया का अफगानिस्तान से होगा आमना-सामना, मनु भाकर पर नजरें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola