Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारतीय महिला टीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया. वुमेंस क्रिकेट इवेंट में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा. उन्होंने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर गोल्ड मेडल के लिए टिकट कटाया. फाइनल में उन्होंने श्रीलंका को एकतरफा मैच में पराजित कर दिया और एशियन गेम्स में दूसरी बार गोल्ड मेडल पर कब्जा किया. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने फिर इतिहास रच दिया. स्मृति मंधाना गोल्ड मेडल मैच में भारत की जीत की हीरो बनीं.
भारत ने जीता गोल्ड मेडल मैच
भारत और श्रीलंका के बीच महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का गोल्ड मेडल मैच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की. शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के बीच 99 रनों की साझेदारी देखने को मिली. शेफाली ने 29 गेंदों में 48 रन ठोके, वहीं स्मृति मंधाना ने 45 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 19 रन बनाए. अंत में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 22 गेंदों में 222.73 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 49 रन बनाए. टीम इंडिया ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन ठोके.
श्रीलंका के लिए 217 रनों का लक्ष्य बेहद मुश्किल था और भारत की गेंदबाजी के आगे उन्होंने घुटने टेक दिए. पावरप्ले में श्रीलंका ने दो विकेट गंवा दिए. कप्तान चमारी अथापथु 29 रन बनाकर आउट हो गईं. इसके बाद श्रीलंकाई टीम के लिए वापसी नामुमकिन सी हो गई, क्योंकि कोई भी बल्लेबाज 11 से अधिक का स्कोर नहीं बना पाई. श्रीलंकाई टीम 15.4 ओवर में मात्र 69 रन बनाकर आउट हो गई और भारत ने 147 रनों से जीत हासिल की.
ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026 में भारत ने पाकिस्तान को थमाई करारी हार, सॉफ्ट टेनिस में जय मीना ने किया कमाल
स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा रहीं जीत की हीरो
स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने लगातार एशियन गेम्स में भारत को अच्छी शुरुआत दी. दोनों ही इस क्रिकेट टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप 3 में रहीं. शेफाली ने गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन किया, वहीं दीप्ति शर्मा और श्री चरणी एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजों में शामिल रहीं. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में ही भारत ने 2022 के एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था और अब उनके ही नेतृत्व में टीम इंडिया ने दूसरी बार स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया.
ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026 में शुरू हुआ नया विवाद, मैनेजमेंट से अनबन के बाद भारतीय रोइंग टीम ने दी हड़ताल की धमकी
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
8 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
9 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
9 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
10 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
10 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
11 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
11 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines