हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asian Games 2026: भारत की क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान से होगी भिड़ंत, जानें किस दिन खेला जाएगा मैच

एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट की शुरुआत हो चुकी है. भारतीय टीम सीधे क्वार्टर फाइनल खेलने वाली है. क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया से भिड़ने वाली टीम का नाम भी सामने आ गया है. आइए आपको बताते हैं कि भारत की टक्कर किससे होने वाली है.

विज्ञापन
भारत का होगा बड़ा मुकाबला (Image: Instagram/indiancricketteam)

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारतीय टीम गोल्ड जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी. भारत 28 सितंबर को सीधे क्वार्टर फाइनल मैच खेले. अभी तक ये तय नहीं हुआ था कि टीम इंडिया का सामना किसके साथ होगा. नेपाल और जापान का मैच बारिश से रद्द होने के बाद ये पक्का हो गया कि भारत किससे भिड़ेगा. टीम इंडिया का मुकाबला क्वार्टर फाइनल अफगानिस्तान के साथ होगा. दोनों टीमों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान हो गया है.

नेपाल ने ग्रुप किया टॉप

आपको बता दें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को सीड्स के आधार पर डायरेक्ट क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिली है. इनके अलावा अफगानिस्तान, नेपाल, जापान, मलेशिया और हांगकांग सहित अन्य टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए मुकाबले हो रहे हैं. ग्रुप-A के सभी मुकाबले पूरे हो चुके हैं. ग्रुप में अफगानिस्तान, नेपाल और जापान की टीमें थीं. लीग का आखिरी मुकाबला नेपाल और जापान के बीच खेला गया. बारिश के कारण ये मुकाबला नहीं हो पाया. इस वजह से दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला.

नेपाल ने अपने पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया था. इस तरह नेपाल के खाते में कुल 3 अंक हो गए. ग्रुप-A में टॉप पर रहकर नेपाल ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की. हर ग्रुप से दो टीमें क्वार्ट फाइनल में प्रवेश करेंगी. ग्रुप-A से क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम अफगानिस्तान है. अब ये क्लियर हो गया है कि श्रीलंका का क्वार्टर फाइनल मैच नेपाल के खिलाफ होगा. वहीं भारतीय टीम की टक्कर अफगानिस्तान से होगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs WI Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच?

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत और अफगानिस्तान के बीच हाल ही में तीन टी20 मैचों की सीरीज हुई थी. भारत ने अफगानिस्तान को तीनों मैचों में हराकर क्लीन स्वीप किया था. टीम इंडिया ने कुछ दिन पहले जापान को भी एक टी20 में हराया था. टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. अब एशियन गेम्स में भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल मैच 28 सितंबर को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा. भारतीय टीम ने 2023 के एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था. इस बार भी टीम की नजरें इसी प्रदर्शन को दोहराने पर होंगी.

विज्ञापन

एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, विपराज निगम, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, यश ठाकुर और अर्शदीप सिंह.

ये भी पढ़ें: श्रीलंका में यशस्वी जायसवाल की असिथा फर्नांडों से क्यों हुई थी खतरनाक लड़ाई? ध्रुव जुरेल ने बताया असली सच

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola