IND vs AFG Match Weather Report: एशियन गेम्स 2026 में भारत के क्रिकेट मैच को लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं. टीम इंडिया की भिड़ंत क्वार्टरफाइनल मैच में अफगानिस्तान से होगी. यह एशियन गेम्स में भारत का पहला मैच है, वहीं अफगानिस्तान ग्रुप स्टेज के मैच खेलकर क्वार्टरफाइनल में पहुंची है. टीम इंडिया गोल्ड मेडल जीतने की बड़ी दावेदार नजर आ रही है, लेकिन एशियन गेम्स में उनका पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो सकता है.
IND vs AFG मैच में बारिश की कितनी संभावना?
एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान में हो रहा है. निशिन में क्रिकेट प्रतियोगिता के सभी मैच खेले जा रहे हैं. निशिन का मौसम साफ नहीं है और भारत-अफगानिस्तान मैच में भी बारिश की संभावना अधिक है. टॉस का समय जापान के स्थानीय समय अनुसार 1 बजे (भारतीय समय अनुसार 9:30 बजे) है, तब बरसात की संभावना 71% और शाम 6 बजे (भारतीय समय अनुसार 3:30 बजे) तक भी बारिश होने का चांस 68% बताया जा रहा है. आप नीचे मैच टाइमिंग के अनुसार बारिश की संभावना देख सकते हैं.
- 1:00 PM लोकल समय (9:30 AM भारतीय समय): 71% बारिश की संभावना
- 2:00 PM लोकल समय (10:30 AM भारतीय समय): 74% बारिश की संभावना
- 3:00 PM लोकल समय (11:30 AM भारतीय समय): 70% बारिश की संभावना
- 4:00 PM लोकल समय (12:30 PM भारतीय समय): 63% बारिश की संभावना
- 5:00 PM लोकल समय (1:30 PM भारतीय समय): 65% बारिश की संभावना
- 6:00 PM लोकल समय (2:30 PM भारतीय समय): 68% बारिश की संभावना
ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026: एक भी गेंद नहीं खेली, फिर पाकिस्तान को कैसे मिली सेमीफाइनल में जगह? जानें क्या है नियम
पाकिस्तान का क्वार्टरफाइनल मैच भी हुआ रद्द
भारत और अफगानिस्तान के बीच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में दूसरा क्वार्टरफाइनल मैच खेला जाएगा. इस मैदान पर ही पाकिस्तान और हांगकांग, चीन के बीच भी पहला क्वार्टरफाइनल मैच होना था. हालांकि, बारिश के कारण यह मैच रद्द हो गया है और उन्हें बेहतर ICC रैंकिंग के चलते सेमीफाइनल में जगह मिली. भारत-अफगानिस्तान के बीच मैच में भी बारिश की संभावना अधिक है और यह भी रद्द हो सकता है. ऐसी स्थिति में अफगानिस्तान टीम एशियन गेम्स से बाहर हो जाएगी, वहीं टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बना लेगी.
भारत और अफगानिस्तान का स्क्वाड
टीम इंडिया का स्क्वाड: संजू सैमसन (wk), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, वैभव सूर्यवंशी, विप्रज निगम.
अफगानिस्तान का स्क्वाड: दरविश रसूली (c), मोहम्मद अकरम, हसन ईसाखिल, करीम जनत, फैसल शिनोजादा, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद इसहाक (wk), नांगेयालिया खरोती, अब्दुल्ला अहमदजई, फरीदून दाऊदजई, अरब गुल मोमंद, इस्मत आलम, फरमानुल्लाह साफी, खालिद तानिवाल, इमरान मीर.
ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026 LIVE: भारत का वॉलीबॉल में जलवा, टीम इंडिया का अफगानिस्तान से होगा क्रिकेट मैच
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
1 hr agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
9 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
11 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
11 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
12 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines