Asian Games 2026: भारत-अफगानिस्तान मैच पर बारिश का खतरा, क्या रद्द हो जाएगा क्वार्टरफाइनल?

IND vs AFG Match Weather Report: एशियन गेम्स 2026 में भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टरफाइनल मैच होना है. हालांकि, इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. आइए जानते हैं कि IND vs AFG मैच में बारिश की कितनी संभावना है.

ind vs afg

भारत-अफगानिस्तान मैच पर बारिश का खतरा (Image: ANI)

IND vs AFG Match Weather Report: एशियन गेम्स 2026 में भारत के क्रिकेट मैच को लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं. टीम इंडिया की भिड़ंत क्वार्टरफाइनल मैच में अफगानिस्तान से होगी. यह एशियन गेम्स में भारत का पहला मैच है, वहीं अफगानिस्तान ग्रुप स्टेज के मैच खेलकर क्वार्टरफाइनल में पहुंची है. टीम इंडिया गोल्ड मेडल जीतने की बड़ी दावेदार नजर आ रही है, लेकिन एशियन गेम्स में उनका पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो सकता है.

विज्ञापन

IND vs AFG मैच में बारिश की कितनी संभावना?

एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान में हो रहा है. निशिन में क्रिकेट प्रतियोगिता के सभी मैच खेले जा रहे हैं. निशिन का मौसम साफ नहीं है और भारत-अफगानिस्तान मैच में भी बारिश की संभावना अधिक है. टॉस का समय जापान के स्थानीय समय अनुसार 1 बजे (भारतीय समय अनुसार 9:30 बजे) है, तब बरसात की संभावना 71% और शाम 6 बजे (भारतीय समय अनुसार 3:30 बजे) तक भी बारिश होने का चांस 68% बताया जा रहा है. आप नीचे मैच टाइमिंग के अनुसार बारिश की संभावना देख सकते हैं.

विज्ञापन
  • 1:00 PM लोकल समय (9:30 AM भारतीय समय): 71% बारिश की संभावना
  • 2:00 PM लोकल समय (10:30 AM भारतीय समय): 74% बारिश की संभावना
  • 3:00 PM लोकल समय (11:30 AM भारतीय समय): 70% बारिश की संभावना
  • 4:00 PM लोकल समय (12:30 PM भारतीय समय): 63% बारिश की संभावना
  • 5:00 PM लोकल समय (1:30 PM भारतीय समय): 65% बारिश की संभावना
  • 6:00 PM लोकल समय (2:30 PM भारतीय समय): 68% बारिश की संभावना

ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026: एक भी गेंद नहीं खेली, फिर पाकिस्तान को कैसे मिली सेमीफाइनल में जगह? जानें क्या है नियम

पाकिस्तान का क्वार्टरफाइनल मैच भी हुआ रद्द

भारत और अफगानिस्तान के बीच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में दूसरा क्वार्टरफाइनल मैच खेला जाएगा. इस मैदान पर ही पाकिस्तान और हांगकांग, चीन के बीच भी पहला क्वार्टरफाइनल मैच होना था. हालांकि, बारिश के कारण यह मैच रद्द हो गया है और उन्हें बेहतर ICC रैंकिंग के चलते सेमीफाइनल में जगह मिली. भारत-अफगानिस्तान के बीच मैच में भी बारिश की संभावना अधिक है और यह भी रद्द हो सकता है. ऐसी स्थिति में अफगानिस्तान टीम एशियन गेम्स से बाहर हो जाएगी, वहीं टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बना लेगी.

विज्ञापन

भारत और अफगानिस्तान का स्क्वाड

टीम इंडिया का स्क्वाड: संजू सैमसन (wk), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, वैभव सूर्यवंशी, विप्रज निगम.

अफगानिस्तान का स्क्वाड: दरविश रसूली (c), मोहम्मद अकरम, हसन ईसाखिल, करीम जनत, फैसल शिनोजादा, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद इसहाक (wk), नांगेयालिया खरोती, अब्दुल्ला अहमदजई, फरीदून दाऊदजई, अरब गुल मोमंद, इस्मत आलम, फरमानुल्लाह साफी, खालिद तानिवाल, इमरान मीर.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ