India predicted XI For Quarter Finals: एशियन गेम्स में वुमेंस क्रिकेट टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर गोल्ड जीता. अब मेंस क्रिकेट टीम की बारी है. भारत का अभियान 28 सितंबर को शुरू होगा. टीम क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान से भिड़ने वाली है. हाल ही में भारत ने अफगानिस्तान को तीन टी20 मैचों में मात दी थी. भारतीय टीम को एशियन गेम्स में सीधे क्वार्टर फाइनल में वरियता मिली है. अफगानिस्तान को हराकर भारत आसानी से सेमीफाइनल में प्रवेश करना चाहेगा. आइए आपको क्वार्टर फाइनल में भारत की संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बताते हैं.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11
भारत और अफगानिस्तान के बीच जापान के निशिन में स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा. अफगानिस्तान ने लीग मैचों में 2 में से एक में जीत दर्ज की थी. एक मुकाबले में अफगानिस्तान को नेपाल ने हराया था. क्वार्टर फाइनल में भारत की तरफ से ओपनर अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी हो सकते हैं. संजू सैमसन को इस बार आराम दिया जा सकता है. अफगानिस्तान और जापान के खिलाफ सूर्यवंशी को मौका नहीं दिया गया था. तीसरे नंबर पर ईशान किशन खेल सकते हैं. संजू नहीं खेलेंगे तो फिर किशन को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालनी पड़ेगी.
वहीं चौथे नंबर पर कप्तान श्रेयस अय्यर की जगह फिक्स है. उनके बाद तिलक वर्मा और शिवम दुबे खेलते हुए नज़र आ सकते हैं. बतौर स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर की भूमिका में अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर दिख सकते हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह पर होगी. रवि बिश्नोई को स्पिन गेंदबाज के रूप में प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित-विराट की जोड़ी रच सकती है इतिहास, आज तक कोई नहीं कर पाया ये कारनामा
कब शुरू होगा मैच?
भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा. आधे घंटे पहले दोनों कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. भारत और अफगानिस्तान के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है. वैसे टीम इंडिया की जीत की प्रबल दावेदार है. अफगानिस्तान का लीग मैचों में खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला था. नेपाल ने उलटफेर करते हुए अफगानिस्तान को मात दी थी. भारतीय टीम बहुत मजबूत है. सभी खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में भी चल रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी के ऊपर भी सभी की नजरें रहेंगी. अगर उन्हें प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा तो फिर वो बल्ले से कोहराम मचाएंगे.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.
ये भी पढ़ें: 2027 वनडे वर्ल्ड कप में रवींद्र जडेजा खेलेंगे या नहीं? कोच के बड़े बयान से खड़े हुए सवाल
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
20 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines