Asian Games 2026: क्रिकेट और हॉकी के मैदान पर भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ दबदबा देखने लायक रहता है. पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान लगभग हर खेल में भारत के खिलाफ संघर्ष करता नजर आया है. अब एशियन गेम्स 2026 के दौरान मेंस सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में भी भारत का दबदबा देखने को मिला और पाकिस्तान के हुसैन अरैन को हार का सामना करना पड़ा. भारत के एथलीट जय मीना ने 4-0 से एकतरफा मैच में हुसैन को चारों खाने चित कर दिया.
जय मीना ने भारत को दिलाई बड़ी जीत
एशियन गेम्स 2026 में मंगलवार को सॉफ्ट टेनिस की मेंस सिंगल्स प्रतियोगिता शुरू हुई. ग्रुप D में भारत के जय मीना और पाकिस्तान के हुसैन अरैन के बीच मैच हुआ. पहले सेट में जय मीना का 4-2 से पलड़ा भारी रहा. इसके बाद दूसरे सेट में जय मीना ने 4-0 और तीसरे सेट में 4-2 से बढ़त बनाई. मैच पूरी तरह से उनके हाथ में था और उन्होंने चौथा सेट 4-0 से अपने नाम करके मैच जीत लिया. भारतीय खिलाड़ी ने पाकिस्तानी एथलीट को हराकर सॉफ्ट टेनिस के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली.
ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026 में शुरू हुआ नया विवाद, मैनेजमेंट से अनबन के बाद भारतीय रोइंग टीम ने दी हड़ताल की धमकी
क्या है सॉफ्ट टेनिस के नियम?
सॉफ्ट टेनिस असल में ट्रेडिशनल लॉन टेनिस से अलग है. इसमें हल्की और सॉफ्ट रबर की गेंद का उपयोग होता है. सिंगल्स मैचों का आयोजन बेस्ट ऑफ सेवन फॉर्मेट में होता है. जो भी खिलाड़ी चार राउंड सबसे पहले जीत जाता है, उसे मैच का विजेता घोषित कर दिया जाता है. जय मीना ने शुरुआती चार सेट जीत लिए और हुसैन को वापसी करने का मौका ही नहीं दिया, जिस वजह से वह ग्रुप D में टॉप पर रहे और क्वार्टरफाइनल में मैच तय कर लिया.
जय मीना के लिए शानदार कमबैक
एशियन गेम्स 2026 में जय मीना को पाकिस्तान के हुसैन अरैन पर जीत मिलने से पहले मिक्स्ड डबल्स में हार का सामना करना पड़ा था. उन्होंने आद्या तिवारी के साथ 21 सितंबर को मिक्स्ड डबल्स राउंड ऑफ 16 में हिस्सा लिया था, जहां उन्हें हार मिली थी. उनका सामना फिलीपींस की क्रिस्टी सानोसा और शेरविन रे नगुइट से हुआ था. आद्या-जय को 2-5 से हार मिली. इससे पहले उन्होंने राउंड-रॉबिन स्टेज में तीन मैच खेले थे, जिसमें से उन्हें जीत मिली थी. अब मीना ने क्वार्टरफाइनल में जगह बनाकर जोरदार कमबैक किया है. इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ गया होगा. अभी तक जय मीना के विरोधी का ऐलान नहीं हुआ है, क्योंकि अन्य ग्रुप्स के मैच बचे हैं.
ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026 LIVE: गोल्ड मेडल मैच में स्मृति-शेफाली ने की रनों की बारिश, बैकफुट पर श्रीलंकाई टीम
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
28 mins agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
8 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
9 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
9 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
10 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
10 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
11 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
12 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
12 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines