हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asian Games 2026: रद्द हुआ IND vs AFG क्वार्टरफाइनल मैच, टीम इंडिया की हुई सेमीफाइनल में एंट्री

Asian Games 2026: भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टरफाइनल मैच रद्द हो गया है. अफगानिस्तान के मुकाबले बेहतर ICC रैंकिंग होने के कारण भारत को सेमीफाइनल में जगह मिल गई है.

विज्ञापन
भारत-अफगानिस्तान का एशियन गेम्स में मैच हुआ रद्द (Image: ANI)

Team India vs Afghanistan Match Abandoned: एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. अफगानिस्तान ने ग्रुप स्टेज के अपने मैच जीतकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई थी, वहीं टीम इंडिया अपनी ICC रैंकिंग के कारण सीधे क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई थी. दोनों के बीच इस क्वार्टरफाइनल मैच को लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे थे. हालांकि, यह मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. टीम इंडिया को सीधे ही सेमीफाइनल में जगह मिल गई.

भारत-अफगानिस्तान के बीच मैच हुआ रद्द

भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का क्वार्टरफाइनल मैच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में होने वाला था. इस मैदान पर भारत-अफगानिस्तान के बीच मुकाबले से पहले पाकिस्तान और हांगकांग, चीन के बीच भी क्वार्टरफाइनल मैच होना था. हालांकि, तेज बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण मैच रद्द हो गया था. इसके बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला भी रद्द होने की संभावना बढ़ गई थी. मौसम की रिपोर्ट के मुताबिक, IND vs AFG मैच में 63-74% बारिश की संभावना थी.

जापान में ग्राउंड की स्थिति भारत या अन्य देशों जैसी नहीं है. इसी वजह से समय पर मैदान को सुखाया भी नहीं जा सकता. यही कारण है कि कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत-अफगानिस्तान मैच संभव नहीं हो सका. मैच रेफरी ने इसी वजह से क्वार्टरफाइनल रद्द करने का फैसला लिया. टीम इंडिया बिना खेले ही सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल हुई.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026 LIVE: भारत का वॉलीबॉल में जलवा, टीम इंडिया का अफगानिस्तान से होगा क्रिकेट मैच

कैसे भारत को सेमीफाइनल में मिली जगह?

भारतीय टीम ICC T20I रैंकिंग में नंबर 1 है, वहीं अफगानिस्तान 10वें स्थान पर थी. एशियन गेम्स के नियमों के अनुसार नॉकआउट मैच अगर किसी कारण रद्द होते हैं, तो बेहतर रैंकिंग वाली टीम अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर जाती है. टीम इंडिया ICC T20I रैंकिंग में अफगानिस्तान से आगे थी. इसी वजह से मैच रद्द होने की स्थिति में उन्हें सेमीफाइनल में एंट्री दी गई. अफगानिस्तान के लिए यह निराशाजनक है कि बिना मैच खेले ही वह एशियन गेम्स से बाहर हो गए.

विज्ञापन

पाकिस्तान ने भी एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. हांगकांग, चीन के मुकाबले पाकिस्तान ICC T20I रैंकिंग में आगे है. अभी सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान के विरोधी तय नहीं हुए हैं. 29 सितंबर को दो और क्वार्टरफाइनल मैच होंगे, जिसके बाद विरोधियों का खुलासा होगा. बता दें कि 1 अक्टूबर को भारत का सेमीफाइनल मैच होगा. उम्मीद है कि बारिश के कारण टीम इंडिया के उस मैच का मजा किरकिरा न हो.

ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026: एक भी गेंद नहीं खेली, फिर पाकिस्तान को कैसे मिली सेमीफाइनल में जगह? जानें क्या है नियम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola