Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 पर सभी की निगाहें टिकी हैं. भारतीय दल से इस बार खूब पदकों की उम्मीद की जा रही है. एशियन गेम्स में वुमेंस क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है. टीमें इसके लिए तैयार हैं. सभी ने खिलाड़ियों का चयन भी कर लिया है. बांग्लादेश की टीम को पहले ही बड़ी सफलता मिल गई है. टीम बिना खेले ही सेमीफाइनल में पहुंच गई है. 17 सितंबर को क्वार्टरफाइनल में बांग्लादेश और चीन के बीच मुकाबला तय किया गया था. खराब मौसम के चलते मुकाबला शुरू ही नहीं हो पाया. इस वजह से बांग्लादेश की सेमीफाइनल में एंट्री हो गई.
क्या कहता है नियम?
बांग्लादेश और चीन के बीच मैच का टॉस ही नहीं हो पाया. एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट के लिए एक बड़ा नियम बनाया गया है. अगर कोई नॉकआउट मुकाबला बारिश या किसी अन्य वजह से पूरा नहीं हो पाता है तो रैंकिंग में बेहतर टीम को आगे जाने का मौका मिल जाएगा. बांग्लादेश की आईसीसी रैंकिंग और टूर्नामेंट की सीडिंग चीन से ज्यादा है. चीन रैंकिंग में 36वें नंबर पर है. इस तरह बिना खेले ही चीन का सफर एशियन गेम्स में खत्म हो गया और बांग्लादेश टीम ने अगले राउंड में जगह बना ली. बांग्लादेश को अगर सेमीफाइनल में जीत मिलती है तो फिर फाइनल में गोल्ड जीतने का चांस होगा. वहीं सेमीफाइनल में हार मिलती है तो ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए मैच मिल जाएगा.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG 3rd T20 Match: प्लेइंग-11 में होगा बड़ा फेरबदल, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री पर रहेंगी निगाहें
निगार सुल्ताना ने छोड़ी कप्तानी
बांग्लादेश क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका भी लगा है. निकार सुल्ताना ने कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है. वो एशियन गेम्स के बाद टी20 की कप्तान नहीं होंगी. वो अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग पर फोकस करना चाहती हैं. उन्होंने बोर्ड को ईमेल के जरिए इसकी जानकारी दी. हालांकि वनडे में वो कप्तानी जारी रखेंगी. सुल्ताना 2022 में टी20 टीम की कप्तान बनी थीं. उन्होंने अभी तक बांग्लादेश के लिए 80 टी20 मैचों में कप्तानी की है. सुल्ताना एशियन गेम्स में अच्छा परफॉर्म कर टीम को सफलता दिलाना चाहेंगी.
भारत का कब होगा मैच?
एशियन गेम्स में भारतीय वुमेंस टीम भी कम्पीट करेगी. भारत का 18 सितंबर को क्वार्टरफाइनल मैच जापान के साथ होगा. टीम इंडिया काफी मजबूत है. हाल ही में टीम ने एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को हराया था. पूरे एशिया कप में भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला. सभी मुकाबलों में भारत ने एकतरफा जीत हासिल की. भारतीय टीम की नजरें अब एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर होंगी.
ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 से पहले बांग्लादेश क्रिकेट में हड़कंप, कप्तान ने अचानक दिया इस्तीफा
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
8 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
8 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
8 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
9 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
10 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
11 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
11 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines