Asian Games 2023: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। जिसमें आईपीएल 2023 में बल्ले से धूम मचाने वाले रिंकू सिंह को जगह नहीं मिली। हालांकि अब खबर है कि जल्द ही उनकी टीम इंडिया में एंट्री हो सकती है। वह शिखर धवन की कप्तानी में एशियन गेम्स 2023 में टीम के लिए डेब्यू कर सकते हैं।
दरअसल, एशियन गेम्स का 19वां एडिशन 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चीन के हांग्जो में किया जाना है। अब बीसीसीआई एशियन गेम्स 2023 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम और महिला क्रिकेट टीम को भेजने के लिए तैयार है। ताजा अपडेट ये है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) 15 जुलाई तक खिलाड़ियों की सूची एशियाई ओलंपिक परिषद को सौंपेगा, जिसमें रिंकू सिंह समेत रुतुराज गायकवाड़ और जितेश शर्मा को जगह मिल सकती है।
इन खिलाड़ियों को किया जा सकता है शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एशियाई गेम्स 2023 के लिए बीसीसीआई टीम बी भेजेगी, क्योंकि जिस समय इन खेलों का होगा उसी दौरान आईसीसी विश्व कप खेला जाएगा। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एशियाई गेम्स में टीम का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। इस टूर्नामेंट के लिए टीम में गायकवाड़, जितेश और रिंकू के अलावा उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर और तिलक वर्मा को भी शामिल किया जा सकता है।
आईपीएल में किया था कमाल
आपको बता दें कि आईपीएल 2023 में रुतुराज गायकवाड़, जितेश शर्मा और रिंकू सिंह का ने बढ़िया प्रदर्शन किया था। गायकवाड़ ने सीएसके के लिए 16 मैचों में 590 रन बनाए थे, जबकि जितेश ने पंजाब किंग्स के लिए 309 और रिंकू सिंह ने केकेआर के लिए 474 रनों का योगदान दिया था। इस तिकड़ी में से किसी को भी प्लेयर को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 टीम में जगह नहीं मिली। चयनकर्ताओं ने यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन और तिलक वर्मा पर भरोसा जताया।
(https://elitetrainingcenter.net/)
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
24 mins agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
1 hr agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
2 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
4 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
4 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines