Asian Games 2023: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आखिरकार एशियाई खेलों 2023 में पुरुष और महिला दोनों क्रिकेट टीमों को भेजने पर सहमत हो गया है। आगामी आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के कारण, भारत एशियाई खेलों के लिए पुरुष क्रिकेट टीम के लिए एक बी टीम भेजेगा। बोर्ड ने इसका ऐलान शुक्रवार को आयोजित की गई एपेक्स काउंसिल की मीटिंग के बाद किया है।
एशियन गेम्स 2023 का आयोजन चीन के हांगझू में 23 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच होगा। बीसीसीआई ने एशियाई खेलों के 19वें संस्करण में क्रिकेट टीमों को भेजने के लिए प्रतिबद्ध नहीं किया था क्योंकि टूर्नामेंट आईसीसी विश्व कप कार्यक्रम के साथ टकराने वाला था। लेकिन काउंसिल ने बैठक में फैसला लेकर इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए मंजूरी दे दी है। हालांकि बोर्ड ने ये साफ कर दिया है कि वर्ल्ड कप के खिलाड़ी इसकी टीम में हिस्सा नहीं होंगे।
मैदान पर उतरेगी महिलाओं की सीनियर टीम
एक तरफ जहां पुरुषों की बी टीम इसमें भाग लेगी वहीं दूसरी ओर भारत एशियाई खेलों के लिए एक वरिष्ठ महिला टीम उतारेगा। वुमेन इन ब्लू के लिए 2023 भी एक व्यस्त वर्ष है। सबसे पहले, हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम छह मैचों के सीमित ओवरों के दौरे के लिए अगले महीने बांग्लादेश की यात्रा करेगी। सितंबर में महिला टीम के पास दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करने और भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे का बदला लेने का मौका होगा। हालांकि एशियन गेम्स के दौरान टीम का कोई भी मुकाबला नहीं है ऐसे में फुल स्ट्रेंथ के साथ टीम जा सकती है।
2010 में पहली बार एशियन गेम्स में क्रिकेट को किया गया था शामिल
एशियाई खेलों में क्रिकेट की बात करें तो इस खेल को पहली बार 2010 में एशियाई खेलों में शामिल किया गया था और यह 2014 संस्करण का भी हिस्सा था। हालाँकि, जकार्ता में आयोजित एशियाई खेलों 2018 संस्करण के लिए क्रिकेट को हटा दिया गया था। इसे एशियाई खेल 2022 में शामिल किया गया था, जो सितंबर 2022 में होने वाला था। चीन की जीरो-कोविड नीति के कारण इस आयोजन को स्थगित कर दिया गया था। अब इसका आयोजन 2023 में 30 सितंबर से किया जाएगा।
(Tramadol)
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
3 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
4 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
5 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
5 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
5 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
6 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
7 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
7 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines