Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए जल्द टीम इंडिया का ऐलान किया जाएगा। उससे पहले भारतीय खिलाड़ियों का एशिया कप के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में कैंप लगाया जाएगा। जिसमें चोट उबरने वाले कई खिलाड़ी भी शामिल होंगे। बता दें कि इस बार एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान और श्रीलंका में किया जा रहा है, जिसके लिए टीम इंडिया ने भई तैयारियां शुरू कर दी है।
24 से 29 अगस्त तक चलेगा कैंप
बता दें कि एशिया की शुरुआत 30 अगस्त हो रही है। उससे पहले 24 से 29 अगस्त तक नेशनल क्रिकेट एकेडमी में कैंप चलेगा। जिसमें जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी शामिल होंगे। ये सभी खिलाड़ी चोट से उबर रहे हैं। इन सभी खिलाड़ियों को नेशनल क्रिकेट एकेडमी पहुंचने के निर्देश है। खास बात यह है कि अगर संजू सैमसन एशिया कप के लिए टीम इंडिया में शामिल होते हैं तो उन्हें भी एनसीए में आने के निर्देश मिल सकते हैं।
एशिया कप में इन खिलाड़ियों की हो सकती है वापसी
टीम इंडिया के सभी सीनियर खिलाड़ियों को ऑयरलैंड दौरे से आराम दिया गया है। लेकिन एशिया कप में सभी खिलाड़ियों की वापसी होगी, जबकि चोट उबरने वाले खिलाड़ियों को भी टीम में मौका दिया जाएगा। जिनमें जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हो सकती है। बुमराह को एशिया कप में जगह मिलना तय माना जा रहा है क्योंकि बुमराह को ऑयरलैंड दौरे के लिए टीम का कप्तान बनाया गया है। लेकिन अय्यर और राहुल को लेकर अभी स्थिति क्लीयर नहीं है।
भारत श्रीलंका में खेलेगा सभी मैच
एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान और श्रीलंका में संयुक्त रूप से किया जा रहा है। लेकिन 30 अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत अपने सभी मैच श्रीलंका में ही खेलेगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा।
ये भी देखें: IND VS WI 2nd T20: Team India की Playing Xi में हो सकते हैं कई बदलाव, Hardik की कैसी होगी टीम
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
4 mins agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
37 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
47 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines