Asia Cup: दिल्ली में कल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग होनी है। जिसमें एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है। इस मीटिंग में टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ भी शामिल होंगे। खास बात यह है कि टीम इंडिया में एक बड़ा बदलाव भी एशिया कप में हो सकता है।
पांड्या की जगह बुमराह हो सकते हैं कप्तान
दरअसल, बताया जा रहा है कि दिल्ली में होने वाली सिलेक्शन कमेटी की बैठक में टीम इंडिया का उप कप्तान बदला जा सकता है। फिलहाल हार्दिक पांड्या टीम इंडिया की उपकप्तानी कर रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि पांड्या की जगह आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया की कमान संभाल रहे जसप्रीत बुमराह को टीम का नया उप कप्तान बनाया जा सकता है।
पहले भी उप कप्तान रह चुके हैं बुमराह
बता दें कि बुमराह इससे पहले भी टीम की उप कप्तानी कर चुके हैं। बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका में भी वनडे मैचों के दौरान टीम इंडिया की उप कप्तानी की थी। जबकि एक टेस्ट मैच में भी टीम इंडिया की कमान संभाल चुके हैं। ऐसे में वह उप कप्तानी के अनुभव में हार्दिक पांड्या से आगे नजर आते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि बोर्ड उन्हें एशिया कप और विश्वकप दोनों टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया उप कप्तान नियुक्त कर सकती है।
विश्वकप के नजरिए से चुनी जाएगी टीम
बताया जा रहा है कि एशिया कप के लिए टीम इंडिया का चयन विश्वकप के नजरिए से किया जाएगा। यानि जो टीम इंडिया एशिया कप में जाएगी लगभग-लगभग वहीं टीम विश्वकप में भी नजर आएगी। बता दें कि आईसीसी ने 5 सितंबर तक विश्वकप तक टीमों की चयन करने का समय दिया है।
30 अगस्त से होगा एशिया कप
बता दें कि एशिया कप का आयोजन 30 अगस्त से होने जा रहा है। जहां भारत को अपना पहला मुकाबला 2 सिंतबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। बता दें कि इस बार वनडे विश्वकप को ध्यान में रखते हुए एशिया कप का आयोजन वनडे फॉर्मेट में किया गया है। जबकि पिछली बार टूर्नामेंट का आयोजन टी-20 फॉर्मेट में किया गया था।
ये भी देखें: World Cup में Team India से खेलेंगे ‘ये 4’ वर्ल्ड क्लास स्पिनर्स ? विरोधियों को उंगलियों पर नचाएंगे!
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines