Shivam Dube on Hardik Pandya Comparison: एशिया कप 2025 में भारत की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई। उन्होंने यूएई को 9 विकेट से खदेड़ा। शिवम दुबे को जब प्लेइंग 11 में जगह मिली, तो सोशल मीडिया पर फैंस ने कई सवाल उठाए। हालांकि, मुकाबले में शिवम ने गेंदबाजी से तबाही मचा दी और 3 विकेट झटके। हार्दिक और शिवम, दोनों ही तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर हैं। इसी वजह से उनकी तुलना होती रहती है। अब शिवम ने इसपर अपनी ओर से क्लियर मैसेज भेज दिया है।
‘हार्दिक और मेरी कोई तुलना नहीं’
विमल कुमार से बातचीत करते हुए शिवम दुबे ने हार्दिक पांड्या से लगातार तुलना होने पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने हार्दिक को अपने भाई की तरह बताया और कहा कि उनके बीच कोई तुलना नहीं है। वो साफ तौर पर हार्दिक को खुद से ज्यादा बेहतर मानते हैं। उन्होंने कहा, ‘हार्दिक पांड्या मेरे भाई की तरह हैं। उनके साथ कोई तुलना नहीं है। मैं हमेशा ही उनकी सलाह को ध्यान में रखकर सीखने को कोशिश करता हूं।’
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025: डेढ साल बाद मिला टीम इंडिया में मौका, POTM जीतकर मचा दिया तहलका
शिवम दुबे ने मचाई तबाही
शिवम दुबे भारतीय टीम में मुख्य रूप से बल्लेबाजी ऑलराउंडर के रूप में खेलते हुए आए हैं। उन्हें ज्यादा गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला है। हालांकि, एशिया कप में यूएई के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने उनपर भरोसा दिखाया। दुबे अपने कप्तान के विश्वास पर खरे उतरे। उन्होंने 2 ओवर फेंके और मात्र 4 गन देकर 3 विकेट झटके। ये टी20 अंतर्राष्ट्रीय में गेंदबाजी के मामले में उनका सबसे शानदार प्रदर्शन रहा।
टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीता मैच
एशिया कप के पहले मैच में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और यूएई बल्लेबाजी करने उतरी। कुलदीप यादव ने अपनी स्पिन गेंदबाजी के जाल में यूएई के बल्लेबाजों को फंसाया और शिवम ने भी तीन विकेट झटके। इसी के दम पर टीम इंडिया ने विरोधियों को 57 रन पर ऑलआउट कर दिया। भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दी। अभिषेक बाद में आउट हो गए लेकिन उन्हें लक्ष्य का पीछा करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। मात्र 4.3 गेंदों में भारतीय टीम ने 58 रन का टारगेट चेज कर लिया और 9 विकेट से जीत हासिल की।
ये भी पढ़ें:- कप्तान हो तो ऐसा… Asia Cup 2025 के पहले ही मैच में छा गए सूर्यकुमार यादव, जीत के साथ किया धमाका
संबंधित खबरें
नमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
30 mins ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
41 mins agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
58 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
3 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
3 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines