हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत पाकिस्तान मैच से पहले ऐसा है कोलंबो का मौसम, जानिए इंडिया की पॉसिबल प्लेइंग-11

विज्ञापन
Asia Cup India Vs Pakistan

India vs Pakistan: एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच मैच दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। लेकिन मैच से पहले सबकी नजरें कोलंबो के मौसम पर भी टिकी हैं, क्योंकि अब तक मौसम ने यहां सबसे ज्यादा अहम रोल अदा किया है। इसलिए बारिश की संभावना को देखते हुए भारत-पाकिस्तान मैच के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। फाइनल में जाने के लिए टीम इंडिया को आज का मुकाबला जीतना जरूरी है।

बारिश के पूरे आसार

कोलंबो से दोनों टीमों के फैंस के लिए बारिश को लेकर खबर अच्छी नहीं है। फिलहाल कोलंबो का मौसम पूरी तरह से साफ नजर आ रहा है। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार यहां 90 प्रतिशत बारिश के आसार है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो फिर मैच होना मुश्किल रहेगा और मुकाबला रिजर्व डे के लिए जा सकता है।

ऐसा रहेगा पिच का मिजाज

वहीं बात अगर आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच की जाए तो यहां पिच स्पिन फ्रेंडली रहेगी, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाना मुश्किल हो सकता है। इसके अलावा तेज गेंदबाजों को भी यहां विकेट निकालने के लिए पूरा जोर लगाना होगा। ऐसे में दोनों टीमें स्पिनरों पर भरोसा जता सकती है। बता दें कि इससे पहले पल्लेकेले में खेला गया मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था।

विज्ञापन

भारत की पॉसिबल प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन/केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर/अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव।

पाकिस्तान की प्लेइंग-11

बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, इमाम-उल-हक, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ।

विज्ञापन

ये भी देखें: India Vs Pakistan Match से पहले कैसा है कोलंबो का मौसम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola