हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asia Cup में अब तक 13 बार आमने-सामने हो चुके हैं भारत पाकिस्तान, जानिए कौन कितनी बार जीता

विज्ञापन
India vs Pakistan Asia Cup

India vs Pakistan: एशिया कप का आगाज 30 अगस्त से होने जा रहा है। जिसमें एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच 2 सितंबर को मुकाबला होगा। एशिया कप में दोनों टीमों के बीच यह 14वां मुकाबला होगा। इससे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच 13 बार एशिया कप में मुकाबला हो चुका है। जिसमें किस टीम का पलड़ा भारी रहा है, इसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

7 बार इंडिया 5 बार पाकिस्तान जीता

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 13 बार हुए मुकाबलों में सात बार टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि पांच बार पाकिस्तान ने बाजी मारी है। जबकि एक मैच का फैसला नहीं हुआ था। इस लिहाज से टीम इंडिया एशिया कप में अब तक पाकिस्तान पर भारी नजर आती है। वहीं अब दोनों टीमें 14वीं बार आमने-सामने होंगी।

चैंपियन बनने भी भारत आगे

खास बात यह है कि भारत मैच जीतने के साथ-साथ एशिया कप में चैंपियन बनने के मामले में भी पाकिस्तान से आगे नजर आता है। दोनों टीमों ने अब तक 12 एशिया कप खेले हैं, जिनमें से टीम इंडिया ने 6 बार एशिया कप का खिताब जीता है, जबकि पाकिस्तान ने दो बार एशिया कप का खिताब जीता है। टीम इंडिया 1984, 1988, 1990, 1995, 2010 और 2018 में खिताब जीत चुकी है। वहीं बात अगर पाकिस्तान की जाए तो पाकिस्तान ने 2000 और 2008 में खिताब जीता है।

विज्ञापन

रोहित-बाबर संभालेंगे कप्तानी

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मुकाबला न्यूट्रल वैन्यू पर श्रीलंका में खेला जाएगा। जहां टीम इंडिया की कमान हिटमैन रोहित शर्मा संभालेंगे। वहीं पाकिस्तान की कप्तानी बाबर आजम करेंगे। गेंदबाजी और बल्लेबाजी में दोनों टीमें इस बार भी एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती दिखाई दे रही हैं। ऐसे में मुकालबा दिलचस्प होने की पूरी उम्मीद है।

ये भी देखें: Asia Cup 2023 से पहले 4 बड़े झटके, 30 सितंबर से शुरू होगा है टूर्नामेंट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola