Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। टीम में कुछ पुराने खिलाड़ियों की वापसी हुई है तो कुछ नए खिलाड़ियों को भी पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है। खास बात यह है कि टीम के चयन के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़ी बातें कही हैं। रोहित शर्मा ने खुदको और विराट कोहली को लेकर बड़ी बात कही है।
बॉलिंग करते नजर आएंगे कोहली-रोहित
दरअसल, रोहित शर्मा ने टीम के चयन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बातों का जवाब दिया। रोहित ने 2011 के विश्वकप टीम की तुलना को लेकर कहा ‘2011 की टीम में ऐसे खिलाड़ी थे जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर सकते थे, इस बार हमें विश्व कप के लिए हमारे पास मौजूद खिलाड़ियों के साथ काम करना होगा, हम रातों-रात ऐसे खिलाड़ी नहीं बना सकते जो गेंदबाजी कर सकें। इसके बाद हिटमैन ने कहा मैं और कोहली कुछ ओवर फेंकेंगे। हालांकि यह बात उन्होंने हंसते हुए कही।’
माना जा रहा है कि कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली अब एशिया कप और वनडे विश्वकप में बॉलिंग करेंगे। क्योंकि दोनों खिलाड़ियों के पास बॉलिंग करने का अनुभव है। दोनों ने कई मौकों पर बॉलिंग करते हुए विकेट भी निकाले हैं। क्योंकि टीम इंडिया विश्वकप और एशिया कप में ऑलराउंडर कॉम्बिनेशन बनाकर चलना चाहेगी। ऐसे में यह दोनों खिलाड़ी पार्टटाइम गेंदबाजी का जिम्मा भी संभाल सकते हैं।
ऐसा है दोनों का बॉलिंग रिकॉर्ड
बता दें कि रोहित शर्मा ने अब तक टेस्ट में 2, वनडे में 8 और टी-20 में 1 विकेट लिया है। जबकि वह आईपीएल में भी 15 विकेट ले चुके हैं। जिसमें एक हेट्रिक भी शामिल हैं। वहीं बॉलिंग में अगर बात विराट कोहली की जाए तो विराट ने वनडे और टी-20 में 4-4 विकेट लिए हैं। जबकि आईपीएल में भी वह चार विकेट ले चुके हैं।
कोई कही भी बल्लेबाजी के लिए तैयार रहे
वहीं बैटिंग ऑर्डर को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि मैं चाहता हूं कि हर कोई किसी भी क्रम में बल्लेबाजी कर सके, यह बहुत महत्वपूर्ण है, लोगों को टीम के लिए किसी भी स्थान पर आगे बढ़ने की जरूरत है। बता दें कि एशिया कप के लिए 17 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
ये भी देखें: Team India Selection ने चौंकाया , Asia Cup में फंसाया
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
21 mins agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
4 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
4 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines