Asia Cup 2025: ऐलान के बाद भी क्या नहीं होगा भारत-पाकिस्तान मैच, जानिए क्यों रद्द हो सकता है महामुकाबला?

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के फाइनल में भी इन दोनों टीमों का सामना हो सकता है। ऐसे में शेड्यूल के ऐलान होने के बाद से ही यह मुकाबला विवादित हो गया है। ऐसे में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के मुकाबले की तरह एशिया कप 2025 का महामुकाबला भी रद्द हो सकता है।

IND vs PAK

IND vs PAK

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। जहां पर भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा। इसके अलावा सुपर 4 स्टेज में भी भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हो सकती है। फाइनल में भी इन दोनों टीमों का सामना हो सकता है। ऐसे में शेड्यूल के ऐलान होने के बाद से ही यह मुकाबला विवादित हो गया है। ऐसे में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के मुकाबले की तरह एशिया कप 2025 का महामुकाबला भी रद्द हो सकता है।

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान मुकाबला हो सकता है रद्द! 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान के रिश्ते बहुत ज्यादा खराब हो गए थे। जिसके बाद ऑपरेशन सिंदूर भारत ने किया। इन सबके बाद भारतीय फैंस ने मांग कि पाकिस्तान के साथ अब क्रिकेट मैच बंद हो जाना चाहिए। जिसके कारण ही वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच मुकाबला नहीं रद्द हो गया था। एशिया कप 2025 के ऐलान के बाद भी फैंस ने बीसीसीआई का विरोध करना शुरू कर दिया है। फैंस नहीं चाहते हैं कि इन दोनों टीमों के बीच कोई मुकाबला खेला गया। जिसके कारण ही दबाव में आकर बीसीसीआई इस महामुकाबला को रद्द कर सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बीसीसीआई और खिलाड़ियों पर पड़ेगा और दबाव

अभी तो टूर्नामेंट शुरू होने में महीने से भी ज्यादा का सामना बचा हुआ है। जैसे-जैसे मुकाबला करीब आएगा फैंस का विरोध और ज्यादा बढ़ सकता है। फैंस बीसीसीआई और खिलाड़ियों का जमकर विरोध कर रहे हैं। मुकाबले से नाम बाहर लेने का फैसला तो बीसीसीआई और खिलाड़ी ही कर सकते हैं। ऐसे में सभी की नजरें इसी तरफ देख रही हैं। भारत सरकार का भी इस मामले में रूख देखने वाला होगा। भारत-पाकिस्तान के बीच आखिरी मुकाबला साल 2025 के शुरुआत में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान हुआ था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ