Asia Cup 2025: एसीसी एशिया कप 2025 के शुरू होने में अब सिर्फ 4 दिनों का ही समय बचा है। 9 सितंबर को टूर्नामेंट का ओपनिंग मुकाबला खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 10 सितंबर को यूएई की टीम पहली बार मैदान पर उतरेगी। जहां पर टीम का सामना भारत से होगा। एशिया कप के लिए अब यूएई की टीम का ऐलान हो गया है। जहां पर मुहम्मद वसीम की कप्तानी में 2 खिलाड़ियों की टीम में वापसी भी हुई है। इन दोनों खिलाड़ियों के पास मैच बदलने की कला मौजूद है।
यूएई की टीम का हुआ ऐलान
मुहम्मद वसीम की अगुवाई में यूएई की टीम अपने घरेलू मैदान पर खेलने वाली है। यूएई के साथ ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान और ओमान की टीम शामिल है। बात करें कमबैक कर रहे मतिउल्लाह खान की तो उन्होंने आखिरी बार नाइजीरिया के खिलाफ जुलाई में खेला था। वहीं सिमरनजीत सिंह ने आखिरी बार दिसंबर में यूएई के लिए खेला था। यूएई की टीम 9 सालों के साथ एशिया कप 2025 में कमबैक कर रही है। आखिरी बार टीम ने 2016 में बांग्लादेश की सरजमीं पर एसीसी एशिया कप खेला था। इस बार यूएई की टीम अच्छी नजर आ रही हैं, लेकिन उनके लिए सुपर 4 में एंट्री बहुत ज्यादा मुश्किल नजर आ रहा है।
यहां पर देखें Asia Cup 2025 के लिए यूएई की टीम
मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा, आसिफ खान, ध्रुव पाराशर, एथन डिसूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतीउल्लाह खान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा, रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, सगीर खान।
एशिया कप में यूएई का शेड्यूल
10 सितंबर, 2025: यूएई बनाम भारत, दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में (भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे)
15 सितंबर, 2025: यूएई बनाम ओमान, ज़ायेद क्रिकेट स्टेडियम, अबू धाबी में (भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे)
17 सितंबर, 2025: यूएई बनाम पाकिस्तान, दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में (भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे) \
ये भी पढ़ें: क्या श्रेयस अय्यर ने गंवा दिया सबसे बड़ा मौका? घर बैठे इस खिलाड़ी की हुई बल्ले-बल्ले!
संबंधित खबरें
क्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
11 mins agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
54 mins agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
1 hr agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 hrs agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
2 hrs agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
3 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
4 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
5 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines