हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asia Cup में पहनी सूर्यकुमार यादव की घड़ी का क्या है राज? राम मंदिर से है बेहद खास कनेक्शन 

Suryakumar Yadav Watch: भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर एसीसी एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया है. इस बीच सूर्या की घड़ी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. भारतीय कप्तान की इस घड़ी का राम मंदिर से भी बेहद खास कनेक्शन है.

विज्ञापन
Suryakumar Yadav Ram Janmabhoomi Watch

Suryakumar Yadav Ram Janmabhoomi Watch: टीम इंडिया ने एसीसी एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया है. जिसके कारण ही भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इस दौरान कप्तान सूर्या की घड़ी की भी चर्चा होगी. राम मंदिर से खास कनेक्शन वाली इस घड़ी के बारे में सभी फैंस बात कर रहे हैं. सूर्या इस एशिया कप में इस घड़ी के साथ हर बार मैदान पर नजर आए हैं. 

कप्तान सूर्यकुमार यादव की घड़ी बनी चर्चा का केंद्र 

भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव जैकब एंड कंपनी की एपिक एक्स राम जन्मभूमि घड़ी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. फाइनल मुकाबले के दौरान कप्तान एपिक एक्स राम जन्मभूमि टाइटेनियम एडिशन 2 की घड़ी कप्तान सूर्यकुमार यादव पहने हुए थे. ये घड़ी एक लिमिटेड एडिशन वॉच है. जिसमें विलासिता और विरासत का शानदार मेल है. भारतीय कप्तान को इस घड़ी को पहने हुए कई बार देखा गया है. सूर्या इसे अपनी फेवरेट घड़ी मानते हैं. इस घड़ी की कीमत लगभग 34 लाख की है. जिसे सूर्या के अलावा सलमान खान, अभिषेक बच्चन सहित बॉलीवुड के कई सितारे पहने हुए नजर आते हैं. 

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 के बाद पाकिस्तान की नई टीम का हुआ ऐलान, बाबर-रिजवान की हुई वापसी

विज्ञापन

अल्ट्रा लग्जरी है जन्मभूमि एडिसन घड़ी 

महंगी कीमत होने के साथ ही साथ इस घड़ी में जैकब एंड कंपनी और एथॉस वॉचेस ने मिलकर अयोध्या राम मंदिर भी बनाया है. इसके अलावा इस इसमें भगवान राम और भगवान हनुमान की भी नक्काशी है. जिसके कारण भी ये बेहद खास हो जाता है. राम मंदिर का शिलालेख बहुत ही शानदार अंदाज में उकेरे गए हैं. एपिक एक्स राम जन्मभूमि संस्करण भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जड़ों को भी श्रद्धांजलि देता है. जिसके कारण ही इस घड़ी को खरीदने के लिए लोगों की होड़ लगी रहती है. कप्तान सूर्या के लिए ये घड़ी भी बहुत ज्यादा लकी रही है.

ये भी पढ़ें: Asia Cup में बुरी तरह से हारने के बाद PCB ने लिया बड़ा फैसला, खिलाड़ियों पर लिया बड़ा एक्शन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola