Suryakumar Yadav Captaincy Record: टीम इंडिया के लिए एशिया कप 2025 की शुरुआत शानदार रही। पहले ही मैच में भारतीय टीम ने यूएई को आसानी से हरा दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत ने कमाल का प्रदर्शन किया और 93 गेंद रहते मैच अपने नाम कर लिया। भले ही पहले मैच में उन्हें ज्यादा बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला लेकिन उन्होंने फैंस को ये बोलने पर मजबूर कर दिया कि कप्तान हो तो ऐसा।
एशिया कप के पहले मैच में छा गए सूर्या
सूर्यकुमार यादव पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट में कप्तान बने हैं। उनके ऊपर काफी प्रेशर है लेकिन फिर भी उन्होंने पहले मैच में बढ़िया कप्तानी की। उन्होंने टी20 अंतर्राष्ट्रीय में टीम इंडिया के लीड गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बाहर बैठाया और तीन स्पिनर्स के साथ उतरे। यह फैसला टीम के लिए काफी प्रभावशाली साबित हुआ और उन्होंने यूएई को मात्र 57 रन पर रोक दिया। जवाब में भारतीय टीम ने 9 विकेट से जीत दर्ज की। सूर्या ने मात्र दो गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने एक छक्का जड़ा।
ये भी पढ़ें:- IND vs UAE: यूएई पर मिली धमाकेदार जीत बन गई इस खिलाड़ी के लिए सिरदर्द, पाकिस्तान के खिलाफ भी कट सकता है पत्ता
SKY का कप्तानी रिकॉर्ड हुआ और मजबूत
सूर्यकुमार यादव को टी20 अंतर्राष्ट्रीय में टीम इंडिया का कप्तान बने ज्यादा समय नहीं हुआ है। रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद सूर्या फुल टाइम कप्तान बने हैं। अब उन्होंने एशिया कप में पहली जीत के साथ अपने कप्तानी रिकॉर्ड को मजबूत कर लिया है। बता दें कि 23 मैचों में उन्होंने टीम इंडिया का नेतृत्व किया है और इसमें से 19 में टीम इंडिया को जीत मिली है। सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम मात्र 4 मैच हारी है, जो बड़ी बात है।
टीम इंडिया का अगला मैच किससे?
एशिया कप 2025 में टीम इंडिया का अगला मैच पाकिस्तान से होने वाला है। 14 सितंबर को दोनों टीमों की भिड़ंत होने वाली है। ये एशिया कप का सबसे बड़ा मैच है और फैंस की इसपर नजर होगी। भारतीय टीम एकतरफा जीत के बाद पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगी और उनके पास आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं रहने वाली है।
ये भी पढ़ें:- India vs UAE: 6 साल बाद बुमराह के साथ हुआ ऐसा, सूर्या ने वो काम भी करा दिया, जो रोहित कभी न करा पाए
संबंधित खबरें
पांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
23 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
56 mins agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
1 hr agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
2 hrs ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines