Asia Cup 2025, SL vs BAN Live Streaming: एशिया कप 2025 में आज से सुपर 4 की शुरुआत होगी. श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मैच होगा. श्रीलंका ने ग्रुप स्टेज में तीन में से तीन मैच जीतकर क्वालीफाई किया है, वहीं अफगानिस्तान की हार के कारण बांग्लादेश क्वालीफाई कर गया. दोनों टीमों के बीच इस मैच से काफी उम्मीद है. सुपर 4 में टीमें टॉप 2 में रहकर फाइनल के लिए टिकट कटाना चाहेगी. इसी वजह से बांग्लादेश और श्रीलंका के लिए ये मैच अहम रहने वाला है. आइए आपको बताते हैं कि श्रीलंका और बांग्लादेश के इस मैच का लाइव प्रसारण कब, कहां और कैसे देख सकते हैं.
SL vs BAN हेड टू हेड रिकॉर्ड
श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच टी20 अंतर्राष्ट्रीय में अब तक 21 मैच खेले गए हैं. इसमें से श्रीलंका ने 13 मौकों पर जीत दर्ज की है, वहीं बांग्लादेश का 8 मैचों में पलड़ा भारी रहा है.
कहां देख पाएंगे मैच की Live Streaming?
श्रीलंका और बांग्लादेश के सुपर 4 मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होने वाला है. आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स के चैनल पर इसे हिंदी, इंग्लिश और अन्य भाषाओं में भी देखा जा सकता है. आप सोनी लाइव या फैनकोड ऐप पर इसे मोबाइल या लैपटॉप से लाइव देख सकते हैं.
SL vs BAN मैच कब खेला जाएगा?
श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच सुपर 4 स्टेज का पहला मुकाबला होगा. ये शनिवार, 20 सितंबर 2025 को खेला जाएगा.
SL vs BAN का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2025 का ये मुकाबला दुबई में खेला जाएगा. ये दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम से लाइव प्रसारित होगा.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: No Handshake विवाद के बाद सूर्या ने फिर किया पाकिस्तान टीम को इग्नोर, सुपर 4 के लिए भरी हुंकार
SL vs BAN कितने बजे शुरू होगा?
श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच सुपर 4 का ये मैच भारतीय समय के हिसाब से रात 8 बजे शुरू होगा. आप 7:30 को दोनों टॉस देख सकते हैं.
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चरित असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वैलालागे, दुष्मंथा चमीरा और नुवान तुषारा
बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11
तंजीद हसन, लिटन दास (कप्तान), सैफ हसन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जेकर अली, नुरुल हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025: IND vs PAK मैच से बाहर होंगे अक्षर पटेल? ओमान के खिलाफ लगी चोट पर कोच ने दिया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
25 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
43 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines