R Ashwin Slams Team India Selection: एशिया कप 2025 में भारत ने धमाकेदार तरीके से शुरुआत की और यूएई को 8 विकेट से हरा दिया। प्लेइंग 11 में अर्शदीप सिंह को जगह नहीं मिली। अर्शदीप टीम इंडिया के लिए टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इसी वजह से उन्हें टीम से बाहर करना बहुत हैरान करने वाली बात थी। भारत और पाकिस्तान के मैच से पहले अब आर अश्विन ने अर्शदीप के प्लेइंग 11 में शामिल नहीं होने पर निराशा जताई है।
‘अर्शदीप प्लेइंग 11 में शामिल होने के हकदार हैं’
आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बात की। इसी बीच वो अर्शदीप के टीम में शामिल नहीं होने पर भड़क गए। उन्होंने कहा, ‘अर्शदीप सिंह प्लेइंग 11 में जगह के हकदार हैं। अगर आप शुभमन गिल को ओपनर, सूर्यकुमार यादव को नंबर 4 और जसप्रीत बुमराह को नंबर 11 पर लॉक कर सकते हैं, तो आप सबसे बेस्ट टी20 गेंदबाज को गारंटी स्पॉट क्यों नहीं दे सकते? इस फैसले ने मुझे परेशान किया है। इस तरह के फैसले बल्लेबाजों द्वारा लिये जाते हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी में कभी गेंद नहीं फेंकी। गेंदबाज सालों तक अपनी स्किल्स सुधारने पर काम करते हैं और जब उन्हें लगातार बाहर किया जाता है, तो उनके आत्मविश्वास पर फर्क पड़ता है।’
मैच पलट सकता है अर्शदीप का स्पेल
बातचीत के दौरान आर अश्विन ने आगे कहा, ‘अर्शदीप सिंह शानदार फॉर्म में हैं। वो IPL और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अच्छी तरह परफॉर्म कर रहे हैं। उन्हें अपने ये साल वापस नहीं मिलेंगे। अगर किसी खिलाड़ी के पास टैलेंट है, तो वो खेलने का हकदार है। किसी को सिर्फ इस कारण से बाहर बैठाना कि वो बल्लेबाज नहीं हैं, ये बात पूरी तरह गलत है। क्रिकेट में चार ओवर का एक तगड़ा स्पेल मैच का फैसला कर सकता है। गेंदबाजों को अपने टैलेंट पर गर्व होना चाहिए और उन्हें दूर किए जाने पर चुप नहीं रहना चाहिए।’
क्या पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अर्शदीप?
टीम इंडिया ने यूएई को काफी आसानी से हरा दिया और मुकाबले में स्पिन गेंदबाजी का जादू सिर चढ़कर बोला। उसी मैदान पर अब भारत और पाकिस्तान का मैच होने वाला है। ऐसे में अर्शदीप सिंह का खेलना मुश्किल लग रहा है। सूर्या अपने विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ ही आगे बढ़ सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ शायद अर्शदीप को मौका नहीं मिले लेकिन आगे जाकर अगर तेज गेंदबाजों के लिए मददगार पिच आती है, तो उन्हें मौका मिल सकता है।
ये भी पढ़ें:- Asia Cup में पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर गौतम ने तोड़ी चुप्पी, टीम इंडिया को दे दिया ‘गंभीर’ संदेश
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
40 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines