IND vs PAK: एसीसी एशिया कप 2025 धीरे-धीरे रोमांचक होता जा रहा है। ग्रुप ए की स्थिति तो अब लगभग-लगभग साफ नजर आने लगी है। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल में सभी चारों टीम का समीकरण बदल गया है। सुपर 4 में अब 2 टीमों की एंट्री लगभग पक्की नजर आ रही है। टीम इंडिया को इस मुकाबले में 128 रनों का लक्ष्य मिला था। जिसे भारतीय टीम ने 16वें ओवर में ही चेस कर लिया। भारत ने इस मुकाबले में 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की है।
टीम इंडिया को मिली एक और बड़ी जीत
भारतीय टीम ने यूएई के खिलाफ पहले मैच में 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। जिसके बाद टीम इंडिया को सुपर 4 में एंट्री के लिए एक और जीत चाहिए थी। जोकि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मिल गई है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद 2 पॉइंट्स और अपने नाम कर लिया है। 2 मैचों में भारत ने दोनों में जीत दर्ज करके 4 पॉइंट्स अपने नाम कर लिए हैं। टीम इंडिया का नेट रन रेट +4.793 का है। वहीं पाकिस्तान की टीम 2 मैचों में 2 पॉइंट्स के साथ नंबर 2 पर नजर आ रही है। पाक का नेट रन रेट +1.649 का है। वहीं यूएई और ओमान की टीमों का अभी तक खाता भी नहीं खुला है।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: शाहीन अफरीदी के आगे गेंदबाजी करना भूले हार्दिक पांड्या, पाकिस्तानी गेंदबाज ने जड़े बैक टू बैक छक्के
ग्रुप बी में अफगान टीम का है जलवा
बात अब ग्रुप बी की करें तो 1 मैच में 2 पॉइंट्स के साथ अफगानिस्तान की टीम पहले स्थान पर नजर आ रही है। जिनका नेट रन रेट +4.700 का है। दूसरे नंबर पर श्रीलंका की टीम नजर आ रही है। श्रीलंकन टीम के पास भी 2 पॉइंट्स हैं, लेकिन उनका नेट रन रेट +2.595 का है। तीसरे स्थान पर बांग्लादेश की टीम है। 2 मैच में 2 पॉइंट्स के साथ बांग्लादेश की टीम का नेट रन रेट -0.650 का है। हांगकांग टीम का अभी खाता नहीं खुला है। टूर्नामेंट का अगला मुकाबला यूएई और ओमान के बीच खेला जाना है। वहीं ग्रुप बी का अगला मुकाबला श्रीलंका और हांगकांग के बीच 15 सितंबर को होगा।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: बड़ी जीत के बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान का किया ‘बॉयकॉट’, मैदान पर हाथ मिलाने से किया इनकार
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
1 hr agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
9 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
11 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
11 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
12 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines