Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज में दो मैच जीतकर सुपर 4 में जगह बना ली. हालांकि, भारत के खिलाफ सुपर 4 के पहले मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. अब पाकिस्तान के एशिया कप में भविष्य पर तलवार लटक रही है. श्रीलंका से आज पाक की भिड़ंत होने वाली है. अबू धाबी क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच ये मैच होगा. पाकिस्तान और श्रीलंका अपना पहला-पहला मैच हार चुके हैं. इसी वजह से दोनों के लिए ये मैच अहम रहेगा.
मिली एक और हार, तो टूर्नामेंट से बाहर!
सुपर 4 में सभी टीमें तीन मैच खेलते हुए नजर आएगी और पाकिस्तान को भारत से हार मिल चुकी है. अब उनके मैच श्रीलंका और बांग्लादेश से होने वाले हैं. बांग्लादेश ने श्रीलंका को सुपर 4 के पहले मैच में हराकर चौंका दिया है. ऐसे में पाकिस्तान को उन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए. पाकिस्तान को एशिया कप में बने रहना है और फाइनल के लिए रास्ता बनाना है, तो आज श्रीलंका को हराना होगा. अगर यहां उनकी हार हुई, तो नेट रनरेट एकदम नीचे आ जाएगा और फिर उनके लिए क्वालीफाई करना बहुत मुश्किल हो जाएगा. वो टूर्नामेंट से लगभग बाहर ही हो जाएंगे. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं…
ये भी पढ़ें:- पहले IPL से रिटायरमेंट, अब फ्रेंचाइजी क्रिकेट में R Ashwin करेंगे वापसी, भारत नहीं विदेशी धरती पर काटेंगे बवाल!
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines