Pakistan vs Bangladesh: एशिया कप 2025 में 25 सितंबर को सुपर 4 के तहत पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच को पाकिस्तान ने 11 रनों से अपने नाम किया और फाइनल में जगह बना ली. पाकिस्तान की ओर से खराब बल्लेबाजी देखने को मिली. हालांकि अंत में गेंदबाजों ने टीम की लाज बचाई और पाकिस्तान को मुकाबला जिताने में मदद की. पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद हारिस ने एक बड़ा ब्लंडर कर दिया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पाकिस्तानी बल्लेबाज की बड़ी गलती
दरअसल इस मैच को अपने नाम करने वाली टीम फाइनल में जगह बनाती. ऐसे में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच ये मुकाबला अहम था. दरअसल पाकिस्तान जब बल्लेबाजी कर रही थी तब बांग्लादेश की ओर से 10वां ओवर करने के लिए मेहदी हसन आए थे. इस दौरान पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने उनकी गेंद पर लॉन्ग ऑन की दिशा में शॉट खेला और भाग पड़े. फील्डिंग कर रहे रिशाद हुसैन पहले प्रयास में गेंद नहीं पकड़ पाए। ऐसे में सलमान और हारिस ने दो रन भाग लिए. लेकिन हारिस ने पहला रन लेने के बाद अपने बल्ले को क्रीज के अंदर नहीं रखा था. ऐसे में अंपायर ने 2 रन को 1 रन में तब्दील कर दिया.
इस मैच में दोनों टीमों के लिए 1-1 रन काफी जरूरी था. ऐसे में पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद हारिस ने बड़ी गलती कर दी थी. ये गलती पाकिस्तान को भारी भी पड़ सकती थी.
ऐसा था मैच का हाल
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए थे. पाक की ओर से कोई भी टॉप ऑर्डर बैटर बड़ी पारी नहीं खेल सका. सबसे ज्यादा रन मोहम्मद हारिस के बल्ले से निकले. उन्होंने 23 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली.
ये भी पढ़ें: UPL T20 2025: देहरादून वॉरियर्स के पहले 6 मैचों का शेड्यूल, जानें कब-कब मैदान पर उतरेगी युवराज की टीम
वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 124 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ ने 3-3 विकेट झटके थे. पाकिस्तान ने 11 रनों से मुकाबला अपने नाम करते हुए फाइनल में जगह बना ली.
ये भी पढ़ें: PAK vs BAN: 6 मैचों में 4 Duck! पाकिस्तान के सबसे बड़े मैच विनर का हाल बेहाल, खाता खोलना हो रहा मुश्किल
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
34 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines