हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

झूठा है पाकिस्तान और उसकी मीडिया, वायरल पोस्ट पर रिकी पोंटिंग का फूटा गुस्सा! 

Ricky Ponting Angry on Pakistani Page: एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले से नो हैंडशेक कंट्रोवर्सी शुरू हुई थी. जहां पर भारतीय टीम ने पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से मना कर दिया था. इस विवाद को लेकर पाकिस्तानी लगातार झूठ फैला रहे हैं. जिसमें उन्होंने दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई रिकी पोंटिंग को भी शामिल कर लिया था.

विज्ञापन
Ricky Ponting

Ricky Ponting Angry on Pakistani Fan Page: सितंबर 14 को दुबई के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने थी. जहां पर मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज करके पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया. जिसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बवाल कर दिया. इस बीच एक पाकिस्तानी पेज ने रिकी पोंटिंग के नाम का गलत इस्तेमाल करके झूठी खबर चला दी. इसको लेकर अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई है. 

रिकी पोंटिंग को इस बात पर आया गुस्सा 

भारतीय खिलाड़ियों ने जब पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया तो पूरे क्रिकेट जगत में इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई. इसी बीच एक पाकिस्तानी फैन पेज टीम पाकिस्तान ने फेसबुक पर लिखा कि पोंटिंग ने स्काई स्पोर्ट्स पर बात करते हुए नो हैंडशेक कंट्रोवर्सी पर कहा, ‘यह मैच हमेशा याद रखा जाएगा, क्योंकि भारत बुरी तरह हार गया। जिस तरह से पाकिस्तानी टीम अंत में हाथ मिलाना चाहती थी, उसने उन्हें  जेंटलमैन गेम का चैंपियन बना दिया है, जबकि भारत हमेशा बुरी तरह हारता रहा है.’ इस पोस्ट के बाद कई और पाकिस्तानी पेज ने इस बयान को सोशल मीडिया पर शेयर किया. 

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के फैंस के लिए आई बुरी खबर, मैच विनर खिलाड़ी इंजर्ड होकर हुई अहम मुकाबले से बाहर  

विज्ञापन

पोंटिंग ने इस मामले पर रखा अपना पक्ष 

सोशल मीडिया पर रिकी पोंटिंग का ये बयान वायरल हो गया. जिसके बाद खुद पोंटिंग ने इस मुद्दे पर ट्वीट करके कहा, ‘सोशल मीडिया पर मेरे नाम से कुछ टिप्पणियां की जा रही हैं, इसकी जानकारी मुझे है। कृपया जान लें कि मैंने स्पष्ट रूप से वे बयान नहीं दिए हैं और वास्तव में मैंने एशिया कप के बारे में कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है।’ ये पहला मौका नहीं है, जब पाकिस्तानी फैन ने इस तरह से रिकी पोंटिंग से जोड़कर कोई गलत बयान चलाया हो. इससे पहले भी ऐसा हो चुका है. जिसके कारण ही इस बार पोंटिंग ने नाराजगी जताई है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की ‘नाक कटने’ के बाद क्या ACC का पद छोड़ेंगे मोहसिन नकवी? दिया बड़ा हिंट 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola