IND vs PAK: एसीसी एशिया कप 2025 के ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान की टीम ने सुपर 4 में जगह बनाई है. जहां पर दोनों टीमों के बीच 21 सितंबर को एक और मुकाबला खेला जाएगा. पिछले मुकाबले से शुरू हुआ नो हैंडशेक विवाद अब रविवार को होने वाले मुकाबले में भी हो सकती है. भारतीय टीम जहां पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाने को तैयार नहीं है, वहीं अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी इसको लेकर बड़ा ऐलान कर चुकी है. पाकिस्तान के खिलाड़ी भी अब हाथ नहीं मिलाएंगे.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला
सितंबर 14 को हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने जब पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया तो पीसीबी इससे बेहद नाराज हो गया था. सुपर 4 के मुकाबले से पहले इसी कारण पीसीबी ने बड़ा फैसला किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सुपर 4 में पाकिस्तान के खिलाड़ी भी टीम इंडिया से हाथ नहीं मिलाएंगे। सलमान अली आगा की टीम बॉयकॉट की धमकी देकर 1 घंटे लेट यूएई के खिलाफ मुकाबला खेलने उतर गई. जहां पर दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर भी देखने को मिली. मुकाबले में आखिरकार पाकिस्तान की टीम ने 41 रनों से जीत दर्ज की और सुपर 4 में जगह बनाई.
ये भी पढ़ें: PAK vs UAE: इस वजह से घुटनों पर आया PCB, अगर Asia Cup 2025 का बॉयकॉट करता तो होता इतने करोड़ का नुकसान
पीसीबी की हुई एक और हार!
एसीसी और पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी का ये फैसला बेहद चौंकाने वाला है. टीम इंडिया ने पहले ही हाथ ना मिलाने का फैसला कर लिया था, ऐसे में उसके बाद ये फैसला सिर्फ सम्मान बचाने की एक जुगत ही नजर आ रहा है. टीम इंडिया के फैसले से इसे सहमति ही कहा जाएगा. फिलहाल तो रिपोर्ट्स आ रही हैं कि भारतीय टीम ट्रॉफी जीतने के बाद एसीसी चेयरमैन मोहसिन नकवी के हाथों से खिताब भी लेने को तैयार नहीं है. ऐसे में अब पाकिस्तान का हाथ ना मिलाने का फैसला उनकी एक और हार ही नजर आती है.
ये भी पढ़ें: भारतीय दिग्गज ने पाकिस्तान की ‘बॉयकॉट’ धमकी को बताया बचकानी हरकत, पूछा क्यों नहीं दिखाई हिम्मत?
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
6 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
25 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
58 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines