News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
IND vs PAK Ticket Not Selling Out: एशिया कप 2025 की शुरुआत में अब सिर्फ एक दिन रह गया है। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के मैच पर सभी की नजर है। ये मुकाबला 14 सितंबर 2025 को होगा। हमेशा से दोनों देशों के बीच मैच में स्टेडियम भरा रहता है और टिकट जल्दी बिक जाती है। इस बार ऐसा नहीं है और अभी तक स्टेडियम सोल्ड आउट नहीं हुआ है।
भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर 2025 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच होगा। अभी तक सभी टिकट नहीं बिकी है और इसकी डिमांड भी बेहद कम है। कई लोगों का मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैरमौजूदगी फैंस की मैच में रुचि नहीं होने का कारण है। हालांकि, ऐसा नहीं है। असली वजह टिकट सिस्टम को लेकर है। दरअसल, आयोजकों ने पैकेज सिस्टम बनाया है।
पहले प्रशंसक सिर्फ भारत और पाकिस्तान के मैच की टिकट खरीद सकते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब उन्हें पूरा बंडल खरीदना होगा, जिसमें 7 मैच मौजूद होंगे। ग्रुप स्टेज के मैचों को प्रमोट करने के लिए ऐसा किया गया है लेकिन कीमत काफी ज्यादा है। इसी वजह से उनका ये फैसला गलत साबित हुआ है। सोशल मीडिया पर भी फैंस ने निराशा जाहिर की है।
Asia Cup 2025🔥
— 𝐀𝐬𝐑𝐨𝟒𝟓 (@assacheyroX) July 26, 2025
India vs Pakistan Match on 14 september ♥️ pic.twitter.com/DKV3nRaffx
2025 के एशिया कप के लिए भारत और पाकिस्तान ने अपनी बेस्ट स्क्वाड का ऐलान किया है। पाकिस्तान ने जहां बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को जगह नहीं दी है, तो वहीं टीम इंडिया में शुभमन गिल उपकप्तान के रूप में शामिल हुए हैं।
टीम इंडिया का स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह
पाकिस्तान का स्क्वाड: सलमान अली (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हरिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसन नवाज, वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी और सुफियान मोकिम
🚨 NO BABAR & RIZWAN IN PAKISTAN SQUAD FOR ASIA CUP 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 17, 2025
Salman Ali (C), Abrar, Faheem, Fakhar, Rauf, Hasan Ali, Hasan Nawaz, Talat, Khushdil Shah, Haris (WK), Nawaz, Waseem Jnr, Farhan, Saim Ayub, Salman Mirza, Shaheen, Sufyan Moqim. pic.twitter.com/9jfFKEoXwk
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025 से पहले श्रीलंका ने बचाई लाज, शर्मनाक हार के बाद धमाकेदार वापसी, विरोधियों का सपना चकनाचूर
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।