Asia Cup 2025 में टीम इंडिया ने जाने कैसे करा दिया भारी नुकसान? ऐसे ही चला तो मच जाएगा कोहराम!

Asia Cup 2025: भारत ने अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेला। जहां पर भारतीय टीम ने तो बहुत ही ज्यादा आसानी के साथ मुकाबला अपने नाम कर लिया, लेकिन इसी के साथ उन्होंने बहुत भारी नुकसान भी कर दिया है।

IND vs UAE

IND vs UAE

Asia Cup 2025: सितंबर 9 को एसीसी एशिया कप 2025 का आगाज हुआ। इस टूर्नामेंट में सभी की नजरें टीम इंडिया पर ही सबसे ज्यादा रहने वाली हैं। जिसके कारण ही ब्रॉडकास्टर भी भारतीय टीम के मैचों पर भी ज्यादा फोकस करते हैं। भारत ने अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेला। जहां पर भारतीय टीम ने तो बहुत ही ज्यादा आसानी के साथ मुकाबला अपने नाम कर लिया, लेकिन इसी के साथ उन्होंने बहुत भारी नुकसान भी कर दिया है। जिससे भविष्य में कोहराम मच सकता है। 

विज्ञापन

टीम इंडिया ने कराया भारी नुकसान 

एशिया कप 2025 का सोनी स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर है। इस इवेंट में वो एड चलाने के सबसे ज्यादा पैसे टीम इंडिया के मैचों के लिए ले रहे हैं। जहां पर 20 से 25 सेकंड के एड के लिए लाखों रुपये मिल ब्रॉडकास्टर ले रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया ने 40 ओवर के मैच को सिर्फ 17.4 ओवर में ही खत्म कर दिया। जिसके कारण बाकी बचे 23 ओवरों में एड ही नहीं चला। मुकाबले में यूएई की टीम ने 13.1 ओवर ही खेला। वहीं टीम इंडिया ने 58 रनों के लक्ष्य का सिर्फ 4.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। एकतरफा मुकाबला होने के कारण ब्रॉडकास्टर सोनी स्पोर्ट्स को नुकसान उठाना पड़ा है। पहले ही इस इवेंट की हाइप बहुत ज्यादा कम नजर आ रहे हैं। ओमान के खिलाफ भी मुकाबला ऐसे ही खत्म हुआ तो ब्रॉडकास्टर की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। 

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान मुकाबले का भी हो रहा है बॉयकॉट 

इस टूर्नामेंट में ब्रॉडकास्टर सबसे ज्यादा पैसे भारत और पाकिस्तान मुकाबले से कमाते हैं, लेकिन इस बार वो भी मुश्किल नजर आ रहा है। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के कारण बड़ी संख्या में भारतीय फैंस अब टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को होने वाले मुकाबले का भी बॉयकॉट कर रहे हैं। ऐसे में अब सोनी स्पोर्ट्स के पास इस टूर्नामेंट में बड़ी कमाई करने का मौका नहीं नजर आ रहा है। इसके ऊपर अगर भारत ऐसे-ऐसे मैच खत्म करेगा तो ब्रॉडकास्टर के बीच तो कोहराम ही मच जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ