Asia Cup 2025, IND vs PAK: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की लंबे समय के बाद टी20 टीम में वापसी हुई है. गिल ने अपने कमबैक मैच में यूएई के खिलाफ नाबाद 20 रन बनाए थे. उसके बाद गिल पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 10 रन ही बना सके और ओमान के खिलाफ 5 रन ही बनाए थे. ऐसे में गिल अब सुपर 4 में पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. गिल ने इसके लिए अब खास तैयारी भी शुरू कर दी है. 20 सितंबर की शाम को गिल बल्लेबाजी कोट सितांशु कोटक से साथ जमकर मेहनत करते हुए नजर आए.
शुभमन गिल कर रहे हैं खास तैयारी
भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की टी20 फॉर्मेट में जगह अभी तक पक्की नहीं है. गिल टी20 फॉर्मेट में टीम के अंदर-बाहर होते रहे हैं. ऐसे में अब उनकी बतौर उपकप्तान टीम में वापसी हुई है. गिल को अब प्लेइंग 11 में अपनी जगह पक्की करनी होगी. पाकिस्तान के खिलाफ अगर गिल बल्ले से बड़ी पारी खेलते हैं, तो उनकी जगह प्लेइंग 11 में अपने आप ही पक्की हो जाएगी. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें नजर आ रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अभ्यास सत्र में गिल जमकर मेहनत कर रहे हैं. इस दौरान उन्हें टीम इंडिया के सभी गेंदबाज बॉलिंग कर रहे थे. यहां तक की अभिषेक शर्मा ने भी गिल का लंबे समय तक गेंदबाजी की.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: Dream 11 में शुरू हुआ 1.1 करोड़ का Money Contest, फ्री में ऐसे ले पाएंगे हिस्सा
बल्ले से अच्छा कर रहे हैं अभिषेक शर्मा
एसीसी एशिया कप 2025 में भारतीय टीम के लिए सबसे अच्छा प्रदर्शन अभिषेक शर्मा ने किया है. शुभमन गिल के जोड़ीदार ने टीम इंडिया को तीनों ही मुकाबलों में तेज शुरुआत दी है. ऐसे में अब शुभमन गिल के ऊपर भी दबाव बढ़ गया है. गिल सुपर 4 के सभी मुकाबलों में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा मैच विनर बनना चाहेंगे. जिस अंदाज में उन्होंने टेस्ट और वनडे टीम में अपनी जगह पक्की की है, उसी तरह वो टी20 फॉर्मेट में भी भारत की पहली पसंद बनना चाहेंगे. गिल टी20 टीम में यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़कर आएंगे.
ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान से मैच सु जड़ी जाने सभी अपडेट
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
8 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
27 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines