Asia Cup 2025, IND vs PAK: सुपर 4 में आज फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं. जहां पर टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस मुकाबले में भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत हार्दिक पांड्या ने की. जहां पर पांड्या ने शानदार गेंदबाजी करके पाकिस्तानी टीम को दबाव में डाल दिया. इसी के साथ पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. पांड्या के आंकड़े देखकर तो अब फैंस के भी होश उड़ जाएंगे.
हार्दिक पांड्या हैं पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिए काल
पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 4 के मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने पहले ओवर में शानदार गेंदबाजी की. हालांकि उनकी गेंद पर साहिबजादा फरहान का आसान सा कैच अभिषेक शर्मा ने छोड़ दिया. जिसके बाद अपने दूसरे ओवर में पांड्या ने फखर जमान को पवेलियन भेज दिया. जिसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. पाकिस्तान के खिलाफ 8 पारियों में हार्दिक पांड्या ने कुल 15 विकेट अब तक अपने नाम किया है. भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए मैचों में पांड्या के नाम ही सबसे ज्यादा विकेट है. हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में जब भी गेंदबाजी करने उतरे हैं, तो उन्होंने हमेशा विकेट हासिल किया है.
ये भी पढ़ें: Zubeen Garg को खास अंदाज में ट्रिब्यूट देगी BCCI, विश्व कप के ओपनिंग सेरेमनी में फैंस नहीं रोक सकेंगे अपने आंसू
भारतीय फील्डरों ने कप्तान सूर्या को किया निराश
सुपर 4 के मुकाबले में आज भारतीय टीम की गेंदबाजी बेहद निराशाजनक रहा है. दिग्गज जसप्रीत बुमराह पावरप्ले में बहुत महंगे साबित हुए. वहीं स्पिनरों ने भी बहुत ज्यादा निराश किया. खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान की टीम ने 12 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 103 रन बनाए. जिसमें दूसरा विकेट ऑलराउंडर शिवम दुबे ने अपने नाम किया. टीम इंडिया ने इस मैच में 3 कैच ड्रॉप किए. जिसमें से 2 कैच अभिषेक शर्मा ने तो वहीं 1 कैच कुलदीप यादव ने ड्रॉप किया है. जिसके कारण ही भारतीय टीम मुश्किल में नजर आ रही है.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
21 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
54 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines