Asia Cup 2025, IND vs PAK: एसीसी एशिया कप 2025 के सुपर 4 में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थी. जहां पर भारतीय टीम ने शानदार अंदाज में 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया है. इस मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने गेंदबाजी के दौरान कई शर्मनाक हरकत की. जिसका जवाब भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने मैच खत्म होने के बाद मैदान पर ही दिया. उन्होंने लाइव मैच में अलग ही अंदाज में पाकिस्तानी टीम का मजाक बना दिया.
हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को किया ट्रोल
भारत-पाकिस्तान के बीच लीग स्टेज में खेले गए मुकाबले में नो हैंडशेक कंट्रोवर्सी की शुरुआत हुई थी. जब मैच खत्म होने के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था. सुपर 4 के मैच में भी नो हैंडशेक कंट्रोवर्सी जारी रही. हालांकि इस बार पांड्या का अलग अंदाज दिखा. मैच खत्म होने के बाद तिलक वर्मा फौरन ही ड्रेसिंग रूम की तरफ निकल गए, लेकिन हार्दिक पांड्या ने ऐसा नहीं किया. पांड्या रुके और उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के सामने ही अंपायर से हाथ मिलाया, लेकिन बिना पाकिस्तानी खिलाड़ियों से मिले ही वो उसके बाद ड्रेसिंग रूम की ओर निकल गए. जिसके बाद पूरी पाकिस्तानी टीम उन्हें देखती ही रह गई. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: टीम इंडिया से फिर होगा मैच! हार के बाद भी फाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान, करने होंगे ये 2 काम
गेंद के साथ भी चमके थे पांड्या
पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पांड्या गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही कमाल करते हुए नजर आते हैं. इस मुकाबले में भी टीम इंडिया के लिए पहला विकेट हार्दिक पांड्या ने ही हासिल किया. मैच में अर्धशतक जड़ने वाले साहिबजादा फरहान अपना खाता भी नहीं खोल पाते, अगर पांड्या की गेंद पर अभिषेक शर्मा ने लड्डू कैच नहीं ड्रॉप किया होता. अंत में पांड्या ने नाबाद 7 रन भी बनाए. हालांकि अंत में तिलक वर्मा ने भी नाबाद 30 रन बनाए. वहीं सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तो बल्ले से तहलका मचाते हुए 74 रनों की मैच विनिंग पारी खेली.
ये भी पढ़ें: 1 या 2 नहीं, IND vs PAK मैच में बने 10 बड़े रिकॉर्ड, Asia Cup 2025 में पहली बार हुआ ऐसा
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
20 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines