Asia Cup 2025, IND vs PAK Final: भारतीय टीम ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब जीता था. इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम इंडिया को ऑपरेशन सिंदूर से जोड़कर बधाई दी थी. जिस पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपना रिएक्शन दिया था. अब उस रिएक्शन वीडियो को भारतीय जनता पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सूर्या की तारीफ करते हुए पोस्ट किया है.
पीएम मोदी ने टीम इंडिया को दी थी बधाई
भारतीय टीम ने जैसे ही दुबई के मैदान पर पाकिस्तानी टीम को फाइनल मुकाबले में हराया. उसी के फौरन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर, नतीजा पहले वाला ही निकला, टीम इंडिया की जीत. हमारे खिलाड़ियों को बधाई.’ इस पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘ये देखकर अच्छा महसूस होता है कि देश का लीडर खुद फ्रंटफुट पर बल्लेबाजी कर रहा है. ये देख के ऐसा लगा कि उन्होंने स्ट्राइक लेकर खुद रन बनाए. ये देखकर काफी अच्छा लगा, और जब सर इस तरह से आगे खड़े हैं, तो खिलाड़ी मैदान पर फ्री होकर खेल सकते हैं.’
ये भी पढ़ें: IND vs PAK Final: दिल्ली से दुबई 5 लोग और पांच फोन! Asia CUP 2025 की ट्रॉफी ना लेने की Inside Story
बीजेपी ने सूर्यकुमार यादव का वीडियो किया पोस्ट
प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ वाला वीडियो भारतीय जनता पार्टी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘एक ही तो दिल है SKY भाई, कितनी बार जीतोगे!’ 14 सितंबर को पाकिस्तान को हराने के बाद सूर्यकुमार यादव ने भी पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया था. चैंपियन बनने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्या ने अपनी पूरी मैच फीस भारतीय सेना को देने का ऐलान कर दिया था. जिसके कारण ही सूर्यकुमार यादव की हर भारतीय तारीफ कर रहा है. कप्तान ने मैदान पर और उसके बाहर भी फैंस का दिल जीता है.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK Final: Team India को कैसे और कब मिलेगी Asia Cup की ट्रॉफी? जानिए ICC का पूरा नियम
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
36 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
46 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
3 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines