IND vs PAK: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को लगातार दूसरी मैच हरा दिया है. सुपर 4 के तहत दुबई में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से बड़ी जीत हासिल की. इस धमाकेदार जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा बयान दिया. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए सूर्या ने पाकिस्तान टीम जमकर खिल्ली उड़ाई. उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि भारत और पाकिस्तान के बीच अब कोई प्रतिद्वंद्विता (rivalry) नहीं बची है. इसके पीछे की वजह भी सूर्या ने बताई.
दरअसल, मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी. तभी एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या इस बार पाकिस्तान की टीम ज्यादा प्रतिस्पर्धी थी? इस पर जो सूर्या ने कहा वो मजेदार था. उन्होंने पाकिस्तान टीम की दुर्दशा की तरफ इशारा करते हुए कहा ‘मुझे लगता है कि आपको प्रतिद्वंद्विता के बारे में सवाल पूछना बंद कर देना चाहिए, क्योंकि प्रतिद्वंद्विता तब होती है जब दोनों टीमें 15-20 मैच खेलती हैं और कोई एक टीम 8-7 से आगे होती है तो उसे अच्छा क्रिकेट या राइवलरी कहते हैं. लेकिन जब एकतरफा नतीजे हों तो यह सिर्फ अच्छा क्रिकेट कहलाता है, राइवलरी नहीं.’ कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुस्कुराते हुए आगे कहा कि ‘3-0, 10-1… मुझे नहीं पता कि आंकड़े क्या हैं, लेकिन यह अब कोई राइवलरी नहीं है.
IND vs PAK: ‘ये आग और बर्फ का मेल….’ कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद किसके लिए कही ये बात?
आंकड़ों में पाकिस्तान की हालत बेहद खराब
टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ व्हाइट बॉल में क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ लगातार सातवीं जीत दर्ज की है. अगर बात सिर्फ टी20 की करें तो दोनों टीमों के बीच आंकड़े ये बताते हैं कि कप्तान सूर्या की नो राइवरली वाली बात एकदम सही है. अब तक दोनों के बीच 15 मैच हुए हैं, जिनमें से भारत ने 13 जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 3 जीत नसीब हुई हैं. खास बात ये है कि साल 2022 वर्ल्ड कप के बाद स यह एकतरफा रिकॉर्ड और मजबूत हुआ है.
जीत के हीरो रहे अभिषेक शर्मा
अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया. पाकिस्तान ने इस मैच में 20 ओवर खत्म होने के बाद 171 रन बनाए थे. टीम इंडिया ने 18.5 ओवरों में सिर्फ 4 विकेट खोकर यह टारगेट चेस कर दिया. जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने 39 बॉल पर 5 छक्के और 6 चौकों की मदद से 74 रनों की धमाकेदार पारी खेली और पाकिस्तानी बॉलर्स के होश उड़ा दिए.
भारत-पाकिस्तान मैच में हुआ ड्रामा
इस मैच में खूब ड्रामा भी हुआ. पाकिस्तानी बॉलर्स ने भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल का ध्यान भटकाने के लिए स्लेजिंग की कोशिश की, जिसके बदल में भारतीय ओपनिंग जोड़ी ने मैदान पर ही पाकिस्तानी बॉलर्स की हेकड़ी निकाली दी. दोनों इंडियन ओपनर ने बल्ले से कमाल किया. अभिषेक के अलावा गिल ने 8 चौकों की मदद से 28 बॉल पर 47 रन कूटे. तिलक वर्मा ने 30 रन बनाए और टीम इंडिया ने मैच जीत लिया. साहिबजादा फरहान ने 58 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इस मैच में उनका विवादित गन सेलिब्रेशन चर्चा का विषय रहा.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान को ले डूबे स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे, दुबई में गेंद के साथ बरपाया कहर
IND vs PAK: पाकिस्तानी बल्लेबाज का विवादित गन फायर सेलिब्रेशन, मच गया बवाल!
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
17 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
50 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines