Asia Cup 2024 ind vs pak: एशिया कप 2024 में सुपर-4 के मैचों का आगाज हो गया है. टीम इंडिया सुपर-4 में अपना पहला मुकाबला 21 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगी. टीम इंडिया अभी तक इस एशिया कप में अजेय है शुरुआती तीनों मैचों में भारत ने जीत हासिल की थी. पाकिस्तान को भी टीम इंडिया लगी मैचों में हरा चुकी है. ऐसे में अब दूसरी बार भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी. पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है, ऐसे में अब एकबार फिर से सलमान आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम के सामने बड़ी चुनौती होने वाली है. वहीं भारत-पाकिस्तान मैच में टॉस का भी अहम रोल होने वाला है.
टॉस का होगा अहम रोल
भारत और पाकिस्तान के बीच लीग स्टेज का मुकाबला भी दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था. जिसमें भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी. उस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. दुबई में अभी तक 9 टी20 इंटरनेशनल मैचों में चेज करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. चेज करने वाली टीम का यहां दबदबा देखने को मिला है. ऐसे में एकबार फिर से कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे.
दुबई में भारत-पाकिस्तान का रिकॉर्ड
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में अभी तक भारत और पाकिस्तान के बीच 4 टी20 इटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं. जिसमें से 2 बार टीम इंडिया और 2 बार पाकिस्तान ने जीत हासिल की है. एशिया कप 2025 से पहले यहां पाकिस्तान ने भारत पर बढ़त बना रखी थी.
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में लौटेंगे ये दो धुरंधर! अक्षर की जगह कौन?
क्या एकबार फिर देखने को मिलेगा नो-हैंडशेक?
एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच को जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के किसी भी खिलाड़ी या कोचिंग स्टाफ से हाथ नहीं मिलाया था. जिसको लेकर पाकिस्तान ने काफी बवाल भी काटा था. मैच रेफरी एंडी पाइक्राफ्ट ने मैच से पहले ही पाकिस्तान टीम को कह दिया था कि उनको हाथ नहीं मिलाना है. इसके बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी आने से मना कर दिया था. वहीं अब सुपर-4 मैच से पहले भी पाकिस्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने का फैसला किया. अब देखने वाली बात होगी कि क्या इस बार दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिलाएंगे?
ये भी पढ़ें:-‘PAK के खिलाफ…’, कप्तानी में ‘एक्सपेरिमेंट’ किंग बने सूर्या को लेकर क्या बोले गावस्कर? आया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
27 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
52 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
52 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines