IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच हुए पिछले मुकाबले के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था. जिससे पाकिस्तान की टीम बहुत ज्यादा आहत नजर आ रही है. जिसके कारण ही पाकिस्तानी खिलाड़ी अब मैदान पर गिरी हुई हरकत करते हुए नजर आ रहे हैं. भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले 20 सितंबर को हुए प्रैक्टिस सेशन में पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने सभी हदें पार कर दी. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
पाकिस्तानी खिलाड़ी की शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल
सितंबर 20 को जब पाकिस्तान की टीम दुबई में अभ्यास करने उतरी तो तेज गेंदबाज हारिस रऊफ हाथों से 6-0 का इशारा करते हुए नजर आए. इसके अलावा 6-0 जोर-जोर से चिल्लाते हुए भी नजर आए. इसके पीछे वो ऑपरेशन सिंदूर को याद करते हुए नजर आए. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की थी. जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात बन गए थे. इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने दावा किया था कि उन्होंने भारत के 6 फाइटर जेट मार गिराए हैं. सोशल मीडिया पर फैंस का मानना है कि वायरल वीडियो में हारिस रऊफ इसी ओर इशारा कर रहे हैं. जिसके कारण ही अब उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: हो गया कन्फर्म! वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए इस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान
इससे पहले फहीम अशरफ ने पार की दी सभी हदें
हारिस रऊफ पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं हैं, जिन्होंने इस तरह से सभी हदें पार की है. इससे पहले पाकिस्तानी ऑलराउंडर फहीम अशरफ ने भी कुछ ही हरकत की थी. जहां पर उन्होंने भारत माता के लिए आपत्तिजनक पोस्ट किया था. ऐसे में जब मैदान पर भारतीय खिलाड़ी इसका जवाब देते हैं, तो पाकिस्तानी टीम खेल में राजनीति घुसाने का आरोप लगाने लगती है. भारत और पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मुकाबले में टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. अब हारिस रऊफ को भी जवाब टीम इंडिया मैदान पर हराकर ही देना चाहेगी.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: महामुकाबले में पाकिस्तान करेगी मैच विनर खिलाड़ी को बाहर! जाने कैसी नजर आएगी पाकिस्तान की प्लेइंग 11?
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
5 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
6 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
7 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
8 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
8 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
9 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines