Asia Cup 2025, IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर 4 में आज महामुकाबला खेला जाएगा. जहां पर दोनों ही टीमों के लिए जीत बहुत जरूरी है. पाकिस्तान की टीम का टीम इंडिया के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है. ऐसे में पाकिस्तान की टीम अब धमाकेदार वापसी करना चाहेगी. जिसके लिए कप्तान सलमान अली आगा मैदान पर अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ उतरेंगे. ऐसे में प्लेइंग 11 में बदलाव एकदम संभव नजर आ रहा है. मैच विनर खिलाड़ी का बेंच पर बैठना लगभग तय नजर आ रहा है.
पाकिस्तान की टीम में संभव है बदलाव
कप्तान सलमान अली आगा ने दुबई में खेले गए पिछले मुकाबले में बड़ा बदलाव किया था. उन्होंने सुफियान मुकीम को प्लेइंग 11 से बाहर किया था. अब टीम इंडिया के खिलाफ उनकी प्लेइंग 11 में वापसी संभव है. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में स्पिनरों को मदद मिलती है. जिसके कारण ही हारिस रऊफ को बाहर करके मुकीम को दोबारा मौका दिया जा सकता है. पिछले मुकाबले में रऊफ ने 2 विकेट हासिल किए थे, लेकिन वो दोनों ही विकेट अंत में आए थे. टीम इंडिया के बल्लेबाजों को अब पेस से नहीं परेशान किया जा सकता है. ऐसे में रऊफ का बाहर जाना फिलहाल लगभग तय नजर आ रहा है.
शाहीन और सैम पर होंगी सभी की निगाहें
लीग स्टेज में पाकिस्तान की टीम 2 मैच जीतकर आ रही है. उन्हें सिर्फ टीम इंडिया के खिलाफ ही हार मिली है. इन तीनों ही मैचों में बल्ले के साथ जहां शाहीन शाह अफरीदी ने प्रभाव डाला है, तो वहीं गेंद के साथ सैम अयूब ने अच्छा प्रदर्शन किया है. हालांकि दोनों खिलाड़ियों ने अपने मुख्य भूमिका को अब तक अच्छे से नहीं निभाया है. भारत के खिलाफ इस मुकाबले में दोनों खिलाड़ी दोबारा अपना इंपैक्ट डालना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: Dream 11 में शुरू हुआ 1.1 करोड़ का Money Contest, फ्री में ऐसे ले पाएंगे हिस्सा
यहां पर देखें पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11
सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान अली आगा (कप्तान), खुशदिल शाह, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, सूफियान मुकीम.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: महामुकाबले से पहले शुभमन गिल ने की खास तैयारी, पाकिस्तानी गेंदबाजों के उड़ाएंगे होश!
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
24 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
57 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines