IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच एसीसी एशिया कप 2025 में महा मुकाबला खेला गया। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार दोनों ही टीमें मैदान पर आमने-सामने उतरी थी। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने बेहद आसानी से मैच अपने नाम कर लिया। इसी के साथ पाकिस्तानी टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया ने अपने अंदाज में पाकिस्तान टीम का ‘बॉयकॉट’ किया और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हैंडशेक नहीं किया।
टीम इंडिया ने हाथ मिलाने से किया इनकार
भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव जब टॉस के लिए पहुंचे तो उन्हें पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया। जिसके बाद टीम इंडिया ने पूरे मुकाबले में गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया। जिसके कारण ही टीम इंडिया ने एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से मैच जीत लिया।
जीत के फौरन बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे आपस में हाथ मिलाकर ड्रेसिंग रूम में चले गए। पाकिस्तानी खिलाड़ी हाथ मिलाने के लिए कुछ समय तक मैदान पर इंतजार करते रहे, लेकिन कोई भी भारतीय खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम से बाहर ही नहीं आया। टीम इंडिया ने इस अंदाज में पाकिस्तानी टीम का बॉयकॉट किया है।
सूर्यकुमार यादव ने किया अच्छा प्रदर्शन
टॉस हारने के बाद टीम इंडिया ने मुकाबले में पाकिस्तान को सिर्फ 127 रनों पर ही रोक दिया। जिसके बाद टीम इंडिया ने बेहद आसानी से मुकाबला 16वें ओवर में ही जीत लिया। विकेट से मदद मिलने के बाद भी पाकिस्तानी गेंदबाज बेहद प्रभावहीन नजर आए। अपने जन्मदिन के मौके पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 47 रनों की पारी खेलकर अंत की बल्लेबाजी की और पाकिस्तान को शर्मनाक मात दी। भारतीय टीम अब सुपर 4 स्टेज में भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेगी।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: शाहीन अफरीदी के आगे गेंदबाजी करना भूले हार्दिक पांड्या, पाकिस्तानी गेंदबाज ने जड़े बैक टू बैक छक्के
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
1 hr agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
9 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
11 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
11 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
12 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines