Asia Cup 2025, IND vs PAK: एसीसी एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां पर भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस के समय हालांकि एक अलग नजारा देखने को मिला. जब पहली बार टॉस के समय 2 प्रेजेंटर देखने को मिले. जहां पर भारत के रवि शास्त्री और पाकिस्तान के वकार यूनुस नजर आए. दोनों कप्तानों ने अपने देश के प्रेजेंटर से ही टॉस के समय बात की.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी हदें कर दी पार
रिपोर्ट्स के मुताबिक एशिया कप 2025 फाइनल से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एसीसी से टॉस के समय ऐसे प्रेजेंटर की मांग की थी, जो भारत और पाकिस्तान का नहीं हो. हालांकि इतने कम समय में ऐसा नहीं हो सकता था. जिसके कारण ही टॉस के समय 2 प्रेजेंटर नजर आए. पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने वकार यूनुस से बात की, तो वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रवि शास्त्री से बात की. इस तरह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब रवि शास्त्री का ही बॉयकॉट कर दिया. भारतीय टीम के खिलाड़ी हालांकि इस तरह से हरकत करते हुए नहीं नजर आए. सुपर 4 में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी प्रेजेंटर से बात की थी.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: फाइनल में टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, हार्दिक पांड्या सहित 3 खिलाड़ी हुए बाहर
यहां पर देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
टीम इंडिया की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
पाकिस्तान की प्लेइंग 11: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सैम अयूब, सलमान आगा, हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हैरिस रऊफ, अबरार अहमद.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: फाइनल में सूर्यकुमार यादव ने बनाई सलमान अली आगा से दूरी, ट्रॉफी फोटोशूट के दौरान हुई ‘अनहोनी’
संबंधित खबरें
अंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
33 mins agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
1 hr agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
2 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
3 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
4 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
4 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
4 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines