IND vs PAK: आज एसीसी एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने आने वाली है। इस मुकाबले की तैयारी दोनों ही टीमें लंबे समय से कर रही है। भारतीय टीम पर इस मैच में जीत का ज्यादा दबाव रहने वाला है। युवा खिलाड़ियों से भरी हुई टीम इंडिया को अपनी इज्जत बरकरार रखने के लिए जीतना होगा। वहीं पाकिस्तान के पास खोने को कुछ नहीं बचा है। ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट को बहुत सोच समझ कर प्लेइंग 11 का फैसला करना होगा।
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में क्या होगा बदलाव?
यूएई के खिलाफ पहले मुकाबले में खेले 11 खिलाड़ी ही क्या पाकिस्तान के खिलाफ भी मैदान पर उतरने वाले हैं। फिलहाल ये सवाल बहुत बड़ा बन गया है। प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने इसको लेकर जवाब दिया है। रयान ने पीटीआई के सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘प्लेइंग 11 में बदलाव होने के बहुत ही कम चांस है।’ कोच के इस बयान के बाद लगभग साफ है कि इंजरी की समस्या होने के बाद ही प्लेइंग 11 में कोई बदलाव होगा। अगर मैच शुरू होने तक सभी खिलाड़ी फिट होते हैं, तो पिछले मैच की प्लेइंग 11 ही पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेगी।
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 में भारत-पाक मैच का करने वाले हैं बहिष्कार, तो रविवार को मिलेगा 3 और मैच देखने का मौका
अर्शदीप सिंह का कमबैक मुश्किल
पिछले मैच में अनुभवी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा और हर्षित राणा को एक बार फिर से बेंच गर्म करनी पड़ सकती है। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर को अब फिर से शिवम दुबे की गेंदबाजी पर भरोसा जताना होगा। दुबई की पिच पर स्पिनरों का दबदबा होता है। ऐसे में अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती की तिकड़ी पर कप्तान और कोच को एक बार फिर से भरोसा करना होगा। तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह को हार्दिक पांड्या का साथ मिलेगा।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK Weather Report: बारिश बिगाड़ेगी भारत-पाकिस्तान मैच का खेल! मैच रद्द होने पर क्या पड़ेगा असर?
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
35 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
1 hr agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines