हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: फाइनल में सूर्यकुमार यादव ने बनाई सलमान अली आगा से दूरी, ट्रॉफी फोटोशूट के दौरान हुई ‘अनहोनी’

Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान की टीम एसीसी एशिया कप 2025 के फाइनल में आमने-सामने है. जहां पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. जिसके बाद भारत की प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव हुए हैं. टॉस के पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से दूरी बनाई है.

विज्ञापन
Salman Ali Agha

Asia Cup 2025, IND vs PAK: एसीसी एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला अब शुरू हो चुका है. जहां पर भारतीय टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का बड़ा फैसला किया है. भारतीय टीम 3 बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है. इस मुकाबले से ठीक पहले भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फिर से पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा को बेइज्जत कर दिया. भारतीय कप्तान ने सलमान से दूरी बनाई तो ट्रॉफी फोटोशूट के दौरान ‘अनहोनी’ हो गई. 

सूर्यकुमार यादव ने सलमान को फिर किया ‘बेइज्जत’ 

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच से 1 दिन पहले ट्रॉफी फोटोशूट करने से इनकार कर दिया था. वो सलमान अली आगा के साथ एक फ्रेम में टॉस के अलावा कहीं और नहीं खड़ा होना चाहते थे. जिसके कारण ही मैच के ठीक पहले एसीसी ने ट्रॉफी फोटोशूट किया. जहां पर पहली बार दोनों कप्तानों ने अलग-अलग फोटोशूट किया. पहले पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाई और उसके बाद भारतीय कप्तान सूर्या आए. सूर्यकुमार यादव ने आज भी टॉस से पहले पाकिस्तानी कप्तान के साथ खड़ा होने से मना कर दिया. जिसके कारण ही सलमान को फिर इंग्रोर कर दिया. भारतीय टीम इससे पहले लीग स्टेज और सुपर 4 में भी पाकिस्तानी टीम के साथ हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था. 

ये भी पढ़ें: यहां पर पढ़ें भारत-पाकिस्तान मैच से जुड़ी सभी लाइव अपडेट

विज्ञापन

यहां पर देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

टीम इंडिया की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती. 

पाकिस्तान की प्लेइंग 11: साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सैम अयूब, सलमान आगा, हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हैरिस रऊफ, अबरार अहमद.  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: फाइनल में टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, हार्दिक पांड्या सहित 3 खिलाड़ी हुए बाहर 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola