IND vs PAK, Dream 11 Contest: एशिया कप 2025 में आज भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होने वाली है। इस मैच के लिए फैंस बहुत उत्साहित हैं। ऑनलाइन गेमिंग बिल के बाद Dream 11 ने पैसों के आदान-प्रदान वाला कॉन्टेस्ट बंद कर दिया। अब उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच एक फ्री कॉन्टेस्ट निकाला है। खिलाड़ियों के पास लाखों का इनाम जीतने का मौका है। आइए कॉन्टेस्ट के बारे में जानते हैं।
Dream 11 पर आया IND vs PAK का Money Contest
Dream 11 ने अपने ऑफिशियल ऐप पर मनी कॉन्टेस्ट रिलीज किया है। उन्होंने कुल 1.1 करोड़ की इनामी राशी रखी है। इसमें 4 करोड़ लोग हिस्सा ले सकते हैं। आपको भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के लिए अपनी फैंटसी टीम तैयार करनी है, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों को शामिल करना है। बता दें कि 1 से लेकर 100 रैंक के बीच रहने वाले सभी खिलाड़ियों को 1-1 लाख रूपये का इनाम मिलेगा। इसके अलावा 101 से लेकर 200 रैंक के बीच मौजूद प्लेयर्स को 10 हजार रूपये मिलेंगे। अच्छी बात यह है कि आपको कोई पैसा नहीं देना है। फ्री में ही लाखों का इनाम हासिल करने का चांस सभी के पास रहने वाला है।
ये भी पढ़ें:- ‘भारत के सामने पाकिस्तान कुछ नहीं…’, IND vs PAK मैच पर योगराज सिंह ने क्यों कहा ऐसा? निकाली खामियां
IND vs PAK के लिए सबसे बेस्ट Dream 11 टीम
नीचे Dream 11 के लिए सबसे बेस्ट टीम मौजूद है, जिसका आप उपयोग कर सकते हैं, या आप कुछ चेंज कर सकते हैं।
विकेटकीपर: संजू सैमसन।
बल्लेबाज: शुभमन गिल, तिलक वर्मा, हसन नवाज।
ऑलराउंडर: अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या, सैम अयूब।
गेंदबाज: कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, सुफियान मुकीम।
कप्तान: हार्दिक पांड्या, उपकप्तान: अभिषेक शर्मा।
कैसे बनाएं Dream 11 पर टीम?
आप नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करके Money Contest में हिस्सा ले सकते हैं:
स्टेप 1: Dream 11 को गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड करें।
स्टेप 2: आपको अपने नंबर से लॉगिन करना है।
स्टेप 3: मुख्य पेज पर IND vs PAK मैच का कॉन्टेस्ट नजर आएगा, उसपर क्लिक करें।
स्टेप 4: आपको ‘Free’ बटन दिखेगा, जिसपर क्लिक करने के बाद आपको टीम बनानी है।
स्टेप 5: आपको विकेटकीपर, बल्लेबाज, ऑलराउंडर और गेंदबाज चुनना है। आपके हिसाब से जो खिलाड़ी धमाकेदार प्रदर्शन कर सकते हैं, उन्हें कप्तान और उपकप्तान बनाना है।
स्टेप 6: टीम सेव करने के बाद आपको ‘Join Contest’ बटन पर क्लिक करना है। इसी के साथ आप कॉन्टेस्ट का हिस्सा बन जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025: रोहित-विराट के बिना कैसा होगा IND vs PAK मुकाबला? 2021 से ऐसे बदली कहानी!
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
3 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
4 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
4 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
5 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines