Asia Cup 2025, IND vs PAK: सुपर 4 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया. जहां पर टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन करके 6 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी. इस मुकाबले में पहली गेंद से ही पाकिस्तानी खिलाड़ी हद पार करते हुए नजर आ रहे थे. मुकाबले में हारिस रऊफ ने भारतीय फैंस को बार-बार हाथों से 6-0 का इशारा किया. फैंस ने जब इसका जवाब दिया तो वो फाइटर जेट गिराने का इशारा करने लगे. जिस पर आईसीसी एक बड़ा एक्शन भी ले सकती है.
क्या हारिस रऊफ को मिलेगी सजा?
पाकिस्तान की टीम जब मुकाबले में बुरी तरह से हारने लगी तो हारिस रऊफ मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों से भिड़ने लगे. बाउंड्री पर जब वो फील्डिंग करने लगे, तो फैंस उन्हें विराट-विराट बोल कर चिढ़ाने लगे. जिस पर रऊफ ने पहले 6-0 का इशारा करना शुरू कर दिया. उसके बाद उन्होंने फाइटर जेट गिरने का भी इशारा हाथों से किया. पाकिस्तानी फैंस का मानना है कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के समय भारत के 6 फाइटर जेट गिराए थे. जिसके कारण ही रऊफ बार-बार 6-0 का इशारा करते हुए नजर आ रहे थे. वहीं फैंस इस बीच 2022 टी20 विश्व कप में विराट कोहली के 2 छक्कों की रऊफ को याद दिला रहे थे. अब आईसीसी हारिस रऊफ पर बड़ा एक्शन ले सकती है.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: क्या है अभिषेक शर्मा के स्पेशल L सेलिब्रेशन का मतलब? स्टार बल्लेबाज ने राज से उठाया पर्दा
आईसीसी ले सकती है रऊफ पर एक्शन!
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के कपड़े और उपकरण से जुड़े नियमों में साफ लिखा है कि खिलाड़ी किसी भी तरह का निजी संदेश नहीं दिखा सकते हैं. खासकर वो अगर राजनीति, धर्म, रंग या जाति से जुड़ा हुआ हो. इसी नियम के कारण मोईन अली और उस्मान ख्वाजा पर भी आईसीसी ने एक्शन लिया था. साल 2019 में महेंद्र सिंह धोनी को भी बलिदान बैज पहनकर खेलने को रोका गया था. अब इसी नियम के तहत हारिस रऊफ पर आईसीसी एक्शन ले सकती है. जिसके मुताबिक उन्हें 1 डिमेरिट पॉइंट्स देने के साथ ही साथ 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना भी लगाया जा सकता है. इस फैंस आईसीसी के इस एक्शन का इंतजार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: बहन के सामने पाकिस्तानी खिलाड़ी कस रहे थे अभिषेक पर फब्तियां, बेटे के जवाब पर मां ने खोला ‘दिल का राज’
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines