Asia Cup 2025, IND vs PAK Final: एसीसी एशिया कप 2025 फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. इस खिताबी जीत के सबसे बड़े हीरो युवा भारतीय स्टार तिलक वर्मा बने. तिलक ने एक छोर संभाल कर अंत तक बल्लेबाजी की और कमाल की पारी खेली. जिसको देखकर अब 2 पाकिस्तानी दिग्गज भी उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं. इन दोनों पाकिस्तानी दिग्गजों ने तिलक को मैच का सबसे बड़ा हीरो बताया है.
शोएब मलिक को तिलक की बल्लेबाजी देख हुई खुशी
पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक रहे शोएब मलिक ने पाकिस्तानी टीवी चैनल पीटीवी के शो ‘गेम ऑन है’ पर तिलक वर्मा की तारीफ करते हुए कहा, उन्होंने टूर्नामेंट के फाइनल में बहुत ही जबरदस्त पारी खेली. बहुत दिनों के बाद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज की ऐसी पारी देखकर मजा आया. तिलक वर्मा, अगर आप एशिया कप के बाद उनका सामान्य स्ट्राइक रेट देखें, तो यह 160+ या 155 या कुछ ऐसा ही रहा होगा. आज वह 130 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे थे. क्यों? क्योंकि उनके सामने एक लक्ष्य था. 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करना. दूसरा लक्ष्य परिस्थितियों का आकलन करना था और परिस्थितियों का सम्मान करना था. उन्होंने ऐसा ही किया.’
ये भी पढ़ें: IND vs PAK Final: पाक को 3-0 से रौंदने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा, बताया कैसे पलट दिया मैच?
तनवीर अहमद बन गए तिलक वर्मा के फैन
पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी तनवीर अहमद ने तिलक वर्मा की जमकर तारीफ की है, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने अपनी टीम के हेड कोच माइक हेसन की आलोचना भी की है. पाकिस्तानी टीवी पर तनवीर अहमद ने तिलक की तारीफ करते हुए कहा, ‘इसे ही आप खिलाड़ी कहते हैं, तिलक वर्मा. भारत क्यों जीता? भारत क्यों जीता?उन्होंने दिखाया कि 8-8.5 रन प्रति ओवर कैसे बनाए जाते हैं, और उन्होंने बाहर बैठे हमारे मुख्य कोच को भी बताया.’ इस फाइनल से पहले भी तनवीर ने तिलक की तारीफ की थी.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: फाइनल जीतने के बाद टीम इंडिया के लिए आई राहत की खबर, वेस्टइंडीज का मैच विनर खिलाड़ी हुआ चोटिल
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
10 mins agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: गुरनूर बरार ने भारत को दिलाया चौथा विकेट, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
11 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
12 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines