Asia Cup 2025, IND vs PAK Final: भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है. हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबला होने के कारण मैच से ज्यादा विवादों की चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर कई ऐसे विवादित वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिसमें अलग-अलग दावा किया जा रहा है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें पाकिस्तानी टीम के कप्तान और कोच भारतीय ड्रेसिंग रूम में जाते हुए नजर आ रहे हैं.
क्या सच में भारत के ड्रेसिंग रूम में गए सलमान आगा?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें दावा किया गया है कि पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान अली आगा और हेड कोच माइक हेसन मैच शुरू होने से पहले भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में गए थे. इस दावे के अनुसार उन्होंने टीम इंडिया ने नो हैंडशेक के विवाद को खत्म करने की मांग की थी. हालांकि इस वीडियो के पीछे का सच पूरी तरह से साफ नहीं है. बीसीसीआई और पीसीबी ने ऐसा कोई पोस्ट नहीं किया है और ना ही ब्रॉडकास्टर ने इस पर कुछ बोला है. हालांकि वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों भारतीय ड्रेसिंग के पास नजर आ रहे हैं. वीडियो में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK Final: Team India को कैसे और कब मिलेगी Asia Cup की ट्रॉफी? जानिए ICC का पूरा नियम
दोनों टीमों के बीच हुए कई विवाद
भारत और पाकिस्तान के बीच एसीसी एशिया कप 2025 में पहला मुकाबला 14 सितंबर को हुआ था. उस समय टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था. मैच के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर दिया था. दूसरा मुकाबला 21 सितंबर को आयोजित हुआ था. उस समय पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने मैदान पर कई शर्मनाक हरकत की थी. फाइनल मैच के दिन तो सबसे बड़ा विवाद हुआ. टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से इनकार किया तो वो Trophy लेकर ही निकल गए.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: ‘एक ही तो दिल है SKY भाई, कितनी बार जीतोगे!’ सूर्यकुमार यादव के बयान से गदगद हुई BJP, PM Modi की थी तारीफ
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
37 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines