IND vs PAK: हारिस रऊफ की घटिया हरकत का बुमराह ने दिया मुंहतोड़ जवाब, विकेट लेने के बाद किया धांसू सेलिब्रेशन 

Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में भारतीय सुपरस्टार जसप्रीत बुमराह का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. बुमराह ने पहले साहिबजादा फरहान की बदतमीजी का करारा जवाब दिया. उसके बाद उन्होंने हारिस रऊफ को पवेलियन भेजकर उनकी घटिया हरकत का करारा जवाब दिया. जिसके बारे में अब चर्चा शुरू हो गई है.

Jasprit Bumrah and Haris Rauf

Jasprit Bumrah and Haris Rauf

विज्ञापन

Asia Cup 2025, IND vs PAK: एसीसी एशिया कप 2025 के फाइनल मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके सभी फैंस का दिल जीत लिया. हालांकि इस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय भारतीय सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे. बुमराह ने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को बोल्ड करके पवेलियन भेजा. उसके बाद उनकी ही घटिया हरकत का करारा जवाब अपने सेलिब्रेशन से दिया. बुमराह का मैच में अलग अंदाज ही देखने को मिला.

हारिस रऊफ ने किया था पहले इशारा

दरअसल हारिस रऊफ की विकेट लेने के बाद जसप्रीत बुमराह ने जिस इशारे को किया उसकी शुरुआत सुपर-4 राउंड के भारत-पाक मुकाबले में राउफ ने ही की थी. तब भारत की पारी के दौरान राउफ बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे. जहां कुछ फैंस ने राउफ को विराट कोहली के नाम से चिढ़ाने की कोशिश की थी. जवाब में हारिस रऊफ ने क्रिकेट फैंस के सामने फाइटर जेट्स के क्रैश का इशारा किया था. हालांकि बाद में आईसीसी ने अपनी सुनवाई में हारिस रऊफ को इस अभद्रता से लिए 30 फीसदी मैच फीस का जुर्माना देने की सजा सुनाई थी.

विज्ञापन

पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने फिर कटाई नाक 

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम को बहुत अच्छी शुरुआत मिली. 113 रनों के स्कोर पर पाकिस्तान की टीम ने सिर्फ 1 विकेट गंवाए थे. जिसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने मैच में वापसी और पाकिस्तानी टीम को आखिरी ओवर में 146 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया. टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. वहीं कुलदीप यादव ने भी 4 विकेट अपने नाम किया. पहले 8 विकेट तो भारतीय स्पिनरों ने अपने नाम किया. अंत में 2 विकेट जसप्रीत बुमराह को मिली.

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ